गंगा कटाव पर सरकार सख्त, मंत्री ने कहा- 2 दिन में नतीजे नहीं दिखे तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

भागलपुर : भागलपुर में गंगा के तेज कटाव से राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध का करीब 150 मीटर हिस्सा नदी में समा जाने के बाद बिहार सरकार एक्शन मोड में आ गई है। शनिवार को पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कटाव स्थल का निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों को 2 दिनों के भीतर कटाव रोकने के कार्य का प्रभाव जमीन पर दिखाने का निर्देश दिया

निरीक्षण के दौरान मंत्री कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों को दो दिनों के भीतर कटाव रोकने के कार्य का प्रभाव जमीन पर दिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में संतोषजनक प्रगति नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निलंबन सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने निर्देश दिया कि कटाव रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में जियो बैग, बोल्डर और अन्य आवश्यक संसाधनों का तत्काल उपयोग किया जाए। साथ ही तटबंध के दोनों छोर पर सुरक्षा कार्य तेज करने और 24 घंटे निगरानी रखने को कहा।

Minister Engineer Kumar Shailendra 1 22Scope News

अधिकारियों को आश्वस्त किया कि तकनीकी या प्रशासनिक किसी भी तरह की समस्या आने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं – मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र

मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि तकनीकी या प्रशासनिक किसी भी तरह की समस्या आने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया और कहा कि जरूरत पड़ने पर रात में भी संपर्क किया जा सकता है, लेकिन तटबंध बचाने का काम नहीं रुकना चाहिए।

Minister Engineer Kumar Shailendra 2 22Scope News

मंत्री कुमार शैलेंद्र ने कहा- गंगा की धारा फिलहाल तटबंध की ओर मुड़ गई है, जिससे चुनौती बढ़ गई है

मंत्री कुमार शैलेंद्र ने कहा कि गंगा की धारा फिलहाल तटबंध की ओर मुड़ गई है, जिससे चुनौती बढ़ गई है। हालांकि सरकार पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि तटबंध की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Minister Engineer Kumar Shailendra 3 22Scope News

26 जुलाई की रात गंगा के तेज बहाव से राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था

उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई की रात गंगा के तेज बहाव से राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से जल संसाधन विभाग जियो बैग, बोल्डर और अन्य तकनीकी उपायों के जरिए कटाव रोकने और तटबंध को सुरक्षित करने के प्रयास में जुटा है।

Minister Engineer Kumar Shailendra 4 22Scope News

यह भी पढ़े : भागलपुर में गंगा का बढ़ता कहर, संत नगर में तेज कटाव से घरों पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की रिंग बांध की मांग

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...