गंगा में भीषण कटाव, डेढ़ महीने पहले 10 करोड़ की लागत कटावरोधी कार्य ध्वस्त, ग्रामीणों में हड़कंप

भागलपुर : भागलपुर में जल संसाधन विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अब सबौर प्रखंड के ममलखा पंचायत अंतर्गत चायचक में लगभग 10 करोड़ रुपए का कार्य गंगा की भेंट चढ गया। बुधवार की शाम और आज यानी गुरुवार की सुबह में तीन हिस्से में भीषण कटाव हुआ जिसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सवाल लाजमी हैं क्योंकि जो पैसे विभाग जनता के लिए खर्च करती है। वह भी कहीं न कहीं जनता की गाढ़ी कमाई है और सीधा सीधा पानी मे बह जा रहा है।

Goal 7 22Scope News

कार्य हो रहा था बोरियों में मिट्टी भरकर डाली गई थी – लोग

लोगों ने बताया कि जब यहां कार्य हो रहा था बोरियों में मिट्टी भरकर डाली गई थी। बालू के जगह मिट्टी डाली गई थी। ऐसे में वह पानी मे चले गया,जबकि जल संसाधन विभाग जियो बैग में बालू भरकर डालने की बात कहती है। इधर, विभाग द्वारा फिर से उस हिस्से में करोड़ों खर्च कर बचाव कार्य कराया जा रहा है लेकिन लोगों पर उस पर भरोसा नहीं है लोग भयभीत है रतजगा करने लगे है।

यह भी पढ़े : दबंग दे रहे थे जमीन पर कब्जा करने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

राजीव रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Rohit Sharma MI Captain 2027: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस...

Rohit Sharma MI Captain 2027, मुंबई: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक...

Sonpur Mela Luxury Cottage: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं...

Sonpur Mela Luxury Cottage, पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार पर्यटकों को शाही अंदाज में ठहरने का मौका मिलेगा। मेले में...