Best GPS in Jharkhand
Advertisment

पटना सिटी में भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन व कफ सिरप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के सुलतानगंज थाना अंतर्गत खान मिर्जा मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन और कफ सिरप बरामद किया है। सुलतानगंज थाना को सूचना मिली थी कि इलाके में नशीली दवाओं की सप्लाई की जा रही है।

सूचना के आधार पर सुलतानगंज SHO के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया

सूचना के आधार पर सुलतानगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने खान मिर्जा मोहल्ले की चारों तरफ से घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान तीन संदिग्धों की पहचान हुई, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके गिरोह द्वारा सुलतानगंज, आलमगंज, खाजेकला समेत अन्य थाना क्षेत्रों में नशीली सामग्री की सप्लाई की जाती थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Patna Police 3 22Scope News

Patna Police 2 22Scope News

पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि है – एएसपी-1 राज किशोर सिंह

पटना सिटी के एएसपी-1 राज किशोर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि है। लाखों रुपए मूल्य की नशीली इंजेक्शन और कफ सिरप बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि नशीली सामग्री की बिक्री और सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और इसी का परिणाम है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली सामग्री पकड़ी गई है।

Patna Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में 95 लाख की नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, 2 गिरफ्तार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...