पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले सिरप और इंजेक्शन बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत 32 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम का गठन किया गया व घेराबंदी कर छापेमारी की गई – अधिकारी
अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम का गठन किया गया और घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस दौरान मेहंदीगंज निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। प्रशासन का कहना है कि बरामद इंजेक्शन और सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में इनकी बरामदगी से अवैध कारोबार के संगठित नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।


मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में इससे पहले भी नशीले सिरप व इंजेक्शन की बरामदगी हो चुकी है – एक्साइज कमिश्नर प्रेम कुमार
गौरतलब है कि मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में इससे पहले भी नशीले सिरप और इंजेक्शन की बरामदगी हो चुकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है। एक्साइज कमिश्नर प्रेम कुमार ने जानकारी दी।


यह भी पढ़े : शराब की फैक्ट्री में मद्य निषेध विभाग की रेड, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights



















