पटना में 95 लाख की नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, 2 गिरफ्तार

पटना : राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुन्नाचक इलाके से अब्दुला नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में नशीली दवाएं और कफ सिरप बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की कुल कीमत करीब 95 लाख रुपए आंकी गई है। पटना के ईस्ट एसपी परिचय कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

छापेमारी के दौरान पुलिस ने Buprenorphine Hydrochloride इंजेक्शन की 33,500 एम्प्यूल और Codeine युक्त 3,600 बोतल कफ सिरप जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी राकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Patna Police Arr 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में हथियार, कारतूस व मादक पदार्थों के साथ 3 गिरफ्तार

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...