गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से थी लापता

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से शव को बाहर निकलवाया।

मृतका की पहचान इमबानी (65 वर्ष) के रूप में की गई है

मृतका की पहचान इमबानी (65 वर्ष) पति स्वर्गीय नूर आलम सुकुलवां खुर्द निवासी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, महिला पिछले दो दिनों से लापता थीं। बताया जा रहा है कि उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था, जिसके कारण परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Gopalganj Maut 1 22Scope News

Gopalganj Maut 2 22Scope News

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा – पुलिस

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Gopalganj Maut 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला की मौत, तीसखोरा गांव में पसरा मातम

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...