Hemant Soren Threat: सीएम हेमंत सोरेन को घर में घुसकर मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार

 सीएम हेमंत सोरेन को कथित तौर पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में रांची पुलिस ने बोकारो थर्मल निवासी युवक को गिरफ्तार किया है।


Hemant Soren Threat रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रांची के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बुद्ध विहार निवासी सुजीत कुमार कुजूर की शिकायत के अनुसार, रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए घर में घुसकर जान से मारने और घर उजाड़ने की धमकी देता दिखाई दे रहा था।

Hemant Soren Threat:पुलिस जांच में युवक की हुई पहचान

शिकायत के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान बोकारो थर्मल निवासी विश्वजीत समादार के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था और इसे सोशल मीडिया पर किस तरह प्रसारित किया गया।


Key Highlights

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का मामला

  • रांची कोतवाली थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

  • पुलिस ने बोकारो थर्मल निवासी युवक को गिरफ्तार किया

  • फेसबुक पर वायरल वीडियो के आधार पर शुरू हुई जांच

  • सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह ने भी एसएसपी से शिकायत की


Hemant Soren Threat:सामाजिक कार्यकर्ता ने भी की शिकायत

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह ने भी रांची के एसएसपी से शिकायत की है। उनका आरोप है कि आरोपी युवक ने उनकी टीम की टी-शर्ट पहनकर बयान दिया, जिससे उनकी टीम की छवि प्रभावित हुई है। भैरव सिंह ने पूरे मामले की जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब वायरल वीडियो समेत पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...