Jhajha Sardar Patel Statue: झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

Jhajha Sardar Patel Statue: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जमुई जिले के झाझा प्रखंड स्थित न्यू बोड़वा बस स्टैंड के समीप लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके राष्ट्र एकीकरण में योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सरदार पटेल के विचार राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि झाझा की धरती और यहां के लोगों से उनका विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि देश के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने अखंड भारत का सपना देखा और उनके विचार एवं आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को साकार करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

बिहार में औद्योगिक विकास पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए पूरे राज्य में उद्योगों की स्थापना का काम शुरू हो चुका है। सरकार का उद्देश्य राज्य में विकास को गति देने के साथ लोगों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बिहार को स्वस्थ, शिक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

Jhajha Sardar Patel Statue 3

राज्य में बनेंगे 100 से अधिक नए बस स्टैंड

परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में 100 से अधिक नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे। इससे लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

Jhajha Sardar Patel Statue 3

जिला अस्पतालों में 36 तरह के ऑपरेशन की सुविधा

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पतालों को लगातार मजबूत किया जा रहा है। वर्तमान में जिला अस्पतालों में 36 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने चिकित्सकों की जवाबदेही को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई चिकित्सक बिना उचित कारण मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर करता है, तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियम के अनुसार कार्रवाई होगी।

Jhajha Sardar Patel Statue 2

सरदार पटेल की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की विचारधारा को आगे बढ़ाना सभी का कर्तव्य है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और एकता के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री निशांत और परिवहन मंत्री दामोदर राउत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह जमुई जिला प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह, उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, विधायक रामानंद मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Jhajha Sardar Patel Statue 1

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...