नालंदा पहुंचे CM नीतीश, सरदार पटेल कॉलेज परिसर में ‘लौह पुरुष’ की प्रतिमा का किया अनावरण

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड के मई गांव स्थित सरदार पटेल कॉलेज परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने सरदार पटेल कॉलेज परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का प्रतिमा को लोकार्पण किया। इसके साथ ही यही पर प्रशासनिक भवन का भी उद्घाटन किया है। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार मौजूद थे। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दिया गया था।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा के बेन अरावां गांव के पास पटेल एग्रो इंस्टिट्यूट परिसर में 550 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृक्षारोपण भी किया है। बता दें कि जिले में अब फतेहली के बाद अरावां में इथेनॉल प्लांट कार्य करने लगी है। इस दौरान पटेल एग्रो के सीएमडी डॉ. दिलीप पटेल ने बताया कि इस इथेनॉल प्लांट में प्रतिदिन 300 लीटर क्षमता का उत्पादन किया जाएगा। यहां करीब 10 हजार लोगों को रोजगार देने की भी कार्य किया जाएगा।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...