Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों में मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली; एक फरार

Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर प्रिंस खान के दो कथित गुर्गे घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से बाइक, हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

लेवी वसूलने जाने की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, बरवाअड्डा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के कथित गुर्गे किसी जमीन कारोबारी से रंगदारी की रकम वसूलने के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम इलाके में सक्रिय थी। इसी दौरान निरंकारी चौक के पास पुलिस ने बाइक पर सवार तीन युवकों को देखा। संदेह होने पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की।

बाइक पुलिस वाहन से टकराई, जवाबी कार्रवाई में दो घायल

फायरिंग के बीच भागने के दौरान आरोपियों की बाइक पेट्रोलिंग वाहन से टकरा गई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इरफान अंसारी उर्फ टुन्ना और नाजिर अंसारी उर्फ नन्हे के पैर में गोली लगी। तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपियों की पहचान वासेपुर के नूरी रोड मस्जिद के पास रहने वाले इरफान अंसारी उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी नाजिर अंसारी उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। दोनों जेएच 10 डीके 7487 नंबर की बाइक पर सवार थे।

मौके से हथियार और मोबाइल बरामद

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, मुख्यालय-1 डीएसपी कुमार विनोद सहित धनबाद और बरवाअड्डा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घटनास्थल की जांच शुरू की। मौके से हथियार, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

गोपी खान से मोबाइल पर बातचीत का दावा

SSP प्रभात कुमार के अनुसार, घटना के दौरान प्रिंस खान का बड़ा भाई गोपी खान कथित तौर पर अपने गुर्गों से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। पुलिस ने घायल आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर अपराधियों की बाइक के पास शूटरों के हथियार भी मिले हैं। अब पुलिस बरामद मोबाइल और हथियारों की जांच के जरिए पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Dhanbad Police Encounter

FSL टीम करेगी घटनास्थल की जांच

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम धनबाद के लिए रवाना की गई है। FSL टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाएगी। वहीं, पुलिस फरार तीसरे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच आगे बढ़ा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और बरामद साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Dhanbad Police Encounter 1

यह भी पढ़ें: Gumla JJMP Arrest: गुमला में JJMP के सब जोनल मेंबर समेत चार गिरफ्तार, AK-56 सहित हथियारों का जखीरा बरामद

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...