Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 7 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। RPF ने यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मऊ-छपरा पैसेंजर ट्रेन संख्या 55102 के पहुंचने के दौरान की। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 35 पीस देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 7 लीटर बताई गई है।

प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर RPF ने की कार्रवाई

RPF के अनुसार, मऊ-छपरा पैसेंजर ट्रेन के सीवान रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान जवानों की नजर दो संदिग्ध यात्रियों पर पड़ी। दोनों आरोपी ट्रेन के सामान्य कोच से उतर रहे थे। संदेह के आधार पर RPF ने दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके शरीर पर शराब की बोतलें लिपटी हुई मिलीं। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

35 पीस देशी शराब बरामद

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 35 पीस बंटी-बबली लाइम देशी शराब बरामद की गई। RPF के मुताबिक बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 7 लीटर है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1,925 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के बाद बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को संबंधित विभाग को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई।

दोनों आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय नंदलाल बांसफोर के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखराव निवासी बताए गए हैं। दूसरे आरोपी की पहचान 55 वर्षीय संतोष गुप्ता के रूप में हुई है, जो नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी बताए गए हैं। RPF ने दोनों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग की ओर से की जा रही है।

उत्पाद विभाग ने दर्ज की प्राथमिकी

मामले को लेकर उत्पाद विभाग, सीवान की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, कांड संख्या 671/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(a) में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया संबंधित विभाग की ओर से की जा रही है।

RPF टीम में ये जवान रहे शामिल

शराब तस्करी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई में RPF उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार पाण्डेय और कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे। रेलवे स्टेशन पर हुई इस कार्रवाई के बाद शराब की अवैध तस्करी के खिलाफ RPF की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...