Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज, समिति ने दो स्थलों का किया निरीक्षण

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भवन निर्माण के लिए चिन्हित दो संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद समिति ने न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के समीप स्थित जमीन को भवन निर्माण के लिए उपयुक्त बताया। बताया गया कि गिरिडीह विधायक सह नगर विकास मंत्री की ओर से विधायक मद से भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने के बाद समाज की ओर से निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

हरिचक में हुई बैठक, दो स्थलों के निरीक्षण का निर्णय

रविवार को पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक में स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी 13 प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संगठन सचिव के अलावा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रस्तावित स्वर्णकार भवन के लिए चिन्हित दो स्थलों का निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भवन निर्माण निगरानी समिति के सदस्यों ने दोनों स्थानों का जायजा लिया।

हरिचक और न्यू गिरिडीह की जमीन का किया निरीक्षण

बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने हरिचक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप करीब 13 डिसमिल जमीन का निरीक्षण किया। इसके अलावा न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के निकट स्थित करीब 9 डिसमिल जमीन को भी देखा गया। स्थल निरीक्षण के बाद समिति ने न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के समीप स्थित जमीन को भवन निर्माण के लिए अधिक उपयुक्त माना। समिति के अनुसार, स्थान के चयन में कई जरूरी सुविधाओं और लोगों की पहुंच को ध्यान में रखा गया।

आवागमन और सुविधाओं को रखा गया ध्यान में

भवन निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि स्थल का चयन करते समय लोगों के आवागमन, पार्किंग की सुविधा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, स्कूल-कॉलेज और बाजार की दूरी जैसे पहलुओं को देखा गया। इसके साथ ही बिजली-पानी की उपलब्धता और आसपास के वातावरण को भी ध्यान में रखा गया है। समिति का कहना है कि भवन बनने के बाद यह स्वर्णकार समाज के लिए एक उपयोगी केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

समाज के लिए जमीन दान करने की पहल

न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के समीप स्थित करीब 9 डिसमिल जमीन समाज के लिए श्रीकांत स्वर्णकार द्वारा दान किए जाने की जानकारी दी गई। जमीन दाता ने समाज के लिए जमीन दान करने को अपने लिए सौभाग्य की बात बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही रैयती जमीन से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि भवन निर्माण का कार्य आगे बढ़ सके। अब समिति की ओर से जमीन की कागजी प्रक्रिया और भवन निर्माण से जुड़ी आगामी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

Giridih Swarnkar Bhawan

स्थल निरीक्षण में ये लोग रहे मौजूद

स्थल निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष बहादुर स्वर्णकार, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार स्वर्णकार, प्रदेश सचिव सह मुख्य संरक्षक रामकिशोर शरण, श्रीकांत स्वर्णकार, नरेश वर्मा, मोती स्वर्णकार, शंकर स्वर्णकार, प्रवीन कुमार स्वर्णकार, शिवप्रसाद वर्मा, बसंती स्वर्णकार, दिलीप बर्मन, संतोष स्वर्णकार, अशोक स्वर्णकार सहित समाज के कई पदाधिकारी और प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर बढ़ा खतरा, पर्यटकों को सावधानी की सलाह

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...