PMAY-G Bihar: सम्राट चौधरी ने पूरा किया गरीबों का पक्के घर का सपना, 11 लाख परिवारों को मिला आवास

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले। घर की चाबी पाकर लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया।


 PMAY-G Bihar पटना: बिहार में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को आवास की चाबी और नए चयनित परिवारों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण किए गए 2 लाख 35 हजार आवासों के गृह प्रवेश का भी आयोजन हुआ।

पक्का मकान मिलने के बाद कई लाभार्थी महिलाएं भावुक हो गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री और बिहार सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से देखा जा रहा अपने घर का सपना अब पूरा हुआ है।

 PMAY-G Bihar:सम्राट भैया ने सिर पर छत देकर सपना पूरा किया

दानापुर की रहने वाली लाभार्थी सुषमा देवी ने नया घर मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में उनके परिवार का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने से अब परिवार को कच्चे घर में रहने की मजबूरी नहीं होगी।

एक अन्य लाभार्थी शोभा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के सिर पर छत देकर अधूरे सपने को पूरा किया है। उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए सरकार की ओर से बड़ा तोहफा बताया।


Key Highlights

  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2 लाख 35 हजार आवास पूरे हुए।

  • लाभार्थियों को नए मकानों की चाबी और चयनित परिवारों को स्वीकृति पत्र दिए गए।

  • कई महिलाओं ने पक्का मकान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार जताया।

  • वर्ष 2014 से 2026 तक बिहार के लिए 50 लाख पक्के मकानों का आवंटन किया गया।

  • वर्ष 2018 के सर्वे में चिन्हित 19 लाख वंचित परिवारों को भी आवास योजना का लाभ दिया गया।


 PMAY-G Bihar:बारिश में टपकती थी छत, अब पक्के घर में सुकून

माधवपुर की रहने वाली शोभा शर्मा ने बताया कि कच्चे मकान की वजह से बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था। बरसात के दौरान पूरे परिवार को काफी परेशानी होती थी। अब पक्का मकान मिलने से उनकी यह समस्या दूर हो गई है।

माधवपुर की ही माया देवी ने कहा कि पक्के मकान की स्वीकृति मिलने के बाद उनका परिवार अब चैन की नींद सो सकेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का सरकार का संकल्प जमीन पर दिखाई दे रहा है।

 PMAY-G Bihar:2014 से 2026 तक 50 लाख मकानों का आवंटन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लिए यह गर्व और सम्मान का दिन है। गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का अभियान राज्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इंदिरा आवास योजना के तहत वर्ष 1986 से 2014 तक बिहार में गरीब परिवारों के लिए करीब 30 लाख पक्के मकान बनाए गए थे। वहीं वर्ष 2014 से 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के गरीब परिवारों के लिए 50 लाख पक्के मकान बनाने का आवंटन किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 के सर्वे में चिन्हित 19 लाख परिवार पक्के मकान से वंचित रह गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सहयोग से इन परिवारों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिया गया है। योजना के तहत बनने वाले पक्के मकान में 40 प्रतिशत धनराशि बिहार सरकार की ओर से दी जाती है।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...