आखिर बाइक की सवारी से बच क्यों रहे हैं औरंगाबाद में लोग, क्या है इस खौफ की वजह

खड़ी बाइक में लगी आग, धू-धू कर जल उठी बाइक

Aurangabad-खड़ी बाइक में लगी आग- दाउदनगर बाजार में शुक्रवार की दोपहर एक खड़ी बाइक अचानक से धू धू कर जल उठी. लोग इधर उधर भागने लगे. सभी को बाइक( Bike)  में ब्लास्ट का डर सत्ता रहा था. घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस कर्मी भी भागता नजर आया.

हालांकि, इस बीच कुछ स्थानीय लोगों की दिलेरी की वजह से आग पर काबू पा लिया गया. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

दरअसल औरंगाबाद में इस प्रकार की कई घटनायें सामने आ चुकी है. कुछ दिन पहले ही एनएच-19 पर कामा बिगहा के पास चलती लूना मोपेड (Luna Moped) में अचानक से आग लग गयी थी. जिसमें दो सहोदर भाइयों की जिंदा जलकर  मौत हो गयी थी.

दूसरी घटना भी एनएच-19 पर महाराणा प्रताप चौक के पास  की है, जहां चलती बाइक में आग लगी थी.  इस घटना में बाइकर (Biker) ने जलती बाइक से कूद कर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन बाइक धूं-धूं कर जल उठा. कई और भी ऐसी ही घटना सामने आयी है.

हालत यह  हो गयी है कि अब औरंगाबाद में लोग बाइक की सवारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं. जब तक कोई बेहद जरुरी नहीं हो, लोग बाइक की सवारी से बचते नजर आ रहे हैं.

रिपोर्ट-दीनानाथ

पूजा सिंघल के सीए सुमन के घर पर इडी का छापा, रुपये गिनने के लिए मंगाई गयी मशीन

 

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...