खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, लोगों के बीच मच गई अफरा-तफरी

झारखंड: झरिया थाना क्षेत्र के पसरीचा मार्केट के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई. अचानक आग लगने की घटना से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई. आग की लपटों से घिर बाइक को बचाने और आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग को बुझाया नहीं जा सका.

मौके पर पहुंचे झरिया थाना के एसआई मोहमद फारूक ने बताया कि झरिया बाजार में अचानक खड़ी बाइक में आग लग गई है, आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने लिए बहुत कोशिश की, जब तक आग पर काबू पाते तब तक बाइक जल चुका था.लोगों ने इसकी सूचना झरिया थाना और अग्नि शमन विभाग को दी.

महुदा का रहने वाले राहुल कुमार साव ने बताया कि झरिया के एलजी दुकान में बजाज फाईनेंस का काम करते है, हर दिन की तरह पसरिचा मार्केट के बाहर बाइक खड़ी की थी. जैसे ही बाइक लगा कर दुकान गया. थोड़े देर बाद ही शोरगुल सुनकर बाहर आया तो देखा कि बाइक धू धू कर जल रहा था. आगजनी की इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

Saffrn

Trending News

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img