Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश, बोले- बेटियां पढ़ेंगी तो मजबूत होगा झारखंड

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने यह संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के साथ परिवार और समाज को मजबूत बनाने वाली जिम्मेदारी का पर्व बताया।

रक्षाबंधन प्रेम के साथ जिम्मेदारी का पर्व

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते और आपसी विश्वास का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की माताओं और बहनों का संघर्ष और योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ महिलाओं ने झारखंड के निर्माण और देश के विकास में भी अपनी भूमिका निभाई है।

महिलाओं की शिक्षा को बताया जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महिला के शिक्षित होने और आगे बढ़ने से पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। राज्य सरकार महिलाओं को शिक्षा के साथ आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

इन योजनाओं का किया जिक्र

हेमंत सोरेन ने महिलाओं और बेटियों के लिए संचालित योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना, पलाश, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने तथा आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

बेटियों की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी से संकल्प लेने की अपील की कि बेटियां पढ़ेंगी, बहनें आगे बढ़ेंगी और माताएं सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति से परिवार, समाज, झारखंड और देश मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने अंत में राज्य के सभी लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: Gumla Girls Subroto Cup: गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, सुब्रतो कप में झारखंड बना राष्ट्रीय चैंपियन

Bhagalpur Corona Suspected Patient: भागलपुर में कोरोना संदिग्ध युवक की हालत...

Bhagalpur Corona Suspected Patient, भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) मायागंज में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध एक 35 वर्षीय युवक को गंभीर...

Bihar Student Credit Card: छात्रों को बड़ी राहत, 4 लाख तक...

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया...

Chirag Paswan on Reservation: आरक्षण की समीक्षा नहीं होने देंगे! चिराग...

Chirag Paswan on Reservation, पटना: देश और बिहार में आरक्षण की समीक्षा को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गयी है। इस मुद्दे पर केंद्रीय...