Bhado Month 2026: आज से भाद्रपद शुरू, जन्माष्टमी से कर्मा तक इस महीने पड़ेंगे ये प्रमुख त्योहार

 आज से भाद्रपद मास शुरू हो रहा है। सितंबर में जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, कर्मा और अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख पर्व होंगे।


Bhado Month 2026 रांची: हिंदू पंचांग का पांचवां महीना भाद्रपद शनिवार से शुरू हो रहा है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना भगवान श्रीकृष्ण, भगवान गणेश और भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस बार कृष्ण पक्ष में तिथि क्षय होने के कारण भाद्रपद मास 14 दिनों का रहेगा, जबकि शुक्ल पक्ष में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाये जायेंगे।

सितंबर में जन्माष्टमी, हल षष्ठी, श्राद्ध अमावस्या, तीज, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, लोलार्क षष्ठी, कर्मा एकादशी, अनंत चतुर्दशी और भाद्रपद पूर्णिमा जैसे प्रमुख पर्व पड़ेंगे।

Bhado Month 2026: 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी जायेगी। निशीथ काल में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बनने के कारण इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। मंदिरों और घरों में बाल गोपाल का विशेष श्रृंगार और पूजन होगा। श्रद्धालु दिनभर व्रत रखकर रात में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करेंगे।

12 सितंबर को हल षष्ठी और ललही छठ का पर्व मनाया जायेगा। संतान की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना से माताएं कठिन निर्जला व्रत रखेंगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम की पूजा करने की परंपरा है।

Bhado Month 2026: 10 सितंबर को श्राद्ध अमावस्या

10 सितंबर को श्राद्ध अमावस्या होगी। पितरों की तृप्ति के लिए इस दिन तर्पण और दान का विशेष महत्व माना जाता है। इसी दिन वर्षभर धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल होने वाली पवित्र कुशा घास को उखाड़कर सुरक्षित रखने की परंपरा भी है।

14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जायेगा। महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला तीज व्रत रखेंगी। घरों और मंदिरों में तीज की कथा सुनी जायेगी। इसी दिन घर-घर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना होगी। मैथिली समाज में पारंपरिक चौठ चंद पर्व भी मनाया जायेगा।

Bhado Month 2026: सितंबर के प्रमुख पर्व और तिथियां

तारीखपर्व
4 सितंबरश्रीकृष्ण जन्माष्टमी
10 सितंबरश्राद्ध अमावस्या
12 सितंबरहल षष्ठी, ललही छठ
14 सितंबरहरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, चौठ चंद
17 सितंबरविश्वकर्मा पूजा, लोलार्क षष्ठी
सितंबरकर्मा पर्व और कर्मा एकादशी
25 सितंबरअनंत चतुर्दशी
26 सितंबरभाद्रपद पूर्णिमा

Key Highlights

  1. शनिवार से हिंदू पंचांग का पांचवां महीना भाद्रपद शुरू हो रहा है।

  2. 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा।

  3. 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग रहेगा।

  4. 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और लोलार्क षष्ठी होगी।

  5. 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के साथ भादो मास का समापन होगा।


Bhado Month 2026: विश्वकर्मा पूजा से कर्मा पर्व तक उत्सव

17 सितंबर को तकनीक और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा होगी। इस अवसर पर मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा की जायेगी। इसी दिन संतान प्राप्ति की कामना से लोलार्क षष्ठी व्रत भी रखा जायेगा।

झारखंड और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में सितंबर के दौरान लोकपर्व कर्मा भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जायेगा। बहनें अपने भाइयों की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और सुरक्षा की कामना से करम वृक्ष की डाल की पूजा करेंगी।

25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी मनायी जायेगी। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा कर 14 गांठों वाला अनंत सूत्र धारण करने की परंपरा है। 26 सितंबर को स्नान और दान की भाद्रपद पूर्णिमा के साथ भादो मास का समापन होगा।

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...

NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से...

 MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 3 से 8 सितंबर तक होगा, जबकि सीट आवंटन...

Jharkhand Certificate: अब ऑफलाइन भी बनेंगे आय, स्थानीय निवासी और EWS...

झारखंड में लंबित आय, स्थानीय निवासी और EWS प्रमाण पत्र अब ऑफलाइन भी जारी होंगे। सरकार ने डीसी को तीन माह में पुराने मामलों...