देश भर में जन्माष्टमी की धूम, जानिए शुभ-मुहूर्त और पूजन विधि

नई दिल्ली : देश भर में आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है.

कुछ जगहों पर जन्माष्टमी कल ही मना ली गई थी.

अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9 बजकर 21 मिनट से शुरू हो चुकी है जो

19 अगस्त यानी आज रात 10 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी.

श्रीकृष्ण की जन्मनगरी मथुरा में भी जन्माष्टमी आज ही मनाई जा रही है.

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि

और रोहिणी नक्षत्र के संयोग में मनाया जाता है. जन्माष्टमी के दिन भक्त बाल-गोपाल की पालकी सजाते हैं और पूरी श्रद्धा भाव से उनका श्रृंगार करते हैं. आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और भगवान कृष्ण की पूजन विधि.

कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – 04.32 AM – 05.16 AM
  • अभिजित मुहूर्त – 12.04 PM – 12.56 PM
  • गोधूलि मुहूर्त – 06.47 PM – 07.11 PM

इसके अलावा आज जन्माष्टमी के दिन 8 तरह के शुभ योग बन रहे हैं. ये 8 शुभ योग महालक्ष्मी, बुधादित्य, ध्रुव, छत्र, कुलदीपक, भारती, हर्ष और सत्कीर्ति योग हैं. इन योग में पूजा करना विशेष फलदायी होता है.

इस तरह करें भगवान कृष्ण की पूजा

शंख में स्वच्छ जल भरकर कान्हा की मूर्ति को स्नान कराएं. स्नान के बाद उन्हें साफ और नए वस्त्र पहनाएं. चंदन और आभूषण से उनका श्रृंगार करें. कान्हा जी के लिए मोरमुकुट, मोरपंख, उनकी प्रिय बांसुरी और माला जरूर पहनाएं. श्रृंगार के बिना श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है. कान्हा की पूजा करें और आरती जरूर उतारें. इसके बाद माथे पर टीका लगाएं. कान्हा जी को उनके पसंदीदा माखन, दही, मिश्री और खीर का भोग लगाएं.

मथुरा में कृष्ण जन्मोत्मसव की धूम

श्रीकृष्णज के जन्मस्थान मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है. आज रात को कान्हा का महाभिषेक किया जाएगा. इस महाभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत गणपति और नवग्रह स्थापना पूजन से होगी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर यहां पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है.

जन्माष्टमी का शुभ योग

भगवान श्रीकृष्ण ने भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में जन्म लिया था. भगवान कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि को हुआ था. इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी व्रत की पूजा मध्यरात्रि में की जाती है और देर रात तक लोग कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव मानते हैं. आज कुछ विशेष शुभ योग बन रहे हैं जिसमें पूजा करना विशेष फलदायी होगा.

वृद्धि योग : 17 अगस्त 2022 दोपहर 08: 56 से 18 अगस्ता को 8.41 मिनट तक
ध्रुव योग : 18 अगस्त 2022 रात 08: 41 से 19 अगस्त रात 08.59 मिनट तक

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...