NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

 MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 3 से 8 सितंबर तक होगा, जबकि सीट आवंटन परिणाम 11 सितंबर को जारी होगा।


NEET UG Counselling 2026 नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC ने NEET UG Counselling के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। राउंड-2 काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवार 3 सितंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 8 सितंबर निर्धारित की गयी है। उम्मीदवार पूरा शेड्यूल MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

NEET UG Counselling 2026: 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन, 11 सितंबर को सीट आवंटन परिणाम

राउंड-2 के लिए संबंधित संस्थानों की ओर से संभावित सीटों का सत्यापन 1 और 2 सितंबर को किया जायेगा। इसके बाद 3 से 8 सितंबर तक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कर सकेंगे।

उम्मीदवार 3 से 9 सितंबर तक पसंद के कॉलेज और कोर्स के विकल्प भर सकेंगे। विकल्प लॉक करने की सुविधा 8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

सीट आवंटन की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को होगी। राउंड-2 का सीट आवंटन परिणाम 11 सितंबर को जारी किया जायेगा।

NEET UG Counselling 2026: NEET UG Counselling Round 2 की महत्वपूर्ण तारीखें

प्रक्रियातारीख
संभावित सीटों का सत्यापन1 और 2 सितंबर
रजिस्ट्रेशन और फीस3 से 8 सितंबर
च्वाइस फिलिंग3 से 9 सितंबर
च्वाइस लॉकिंग8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक
सीट आवंटन प्रक्रिया9 और 10 सितंबर
सीट आवंटन परिणाम11 सितंबर
संस्थान में रिपोर्टिंग12 से 18 सितंबर
संस्थानों द्वारा डेटा सत्यापन19 सितंबर

Key Highlights

  1. MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी किया।

  2. रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलेगा।

  3. च्वाइस फिलिंग 3 से 9 सितंबर तक की जा सकेगी।

  4. सीट आवंटन परिणाम 11 सितंबर को जारी होगा।

  5. चयनित उम्मीदवारों को 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।


NEET UG Counselling 2026: 12 से 18 सितंबर तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा

राउंड-2 में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित मेडिकल संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद संस्थान 19 सितंबर को दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे।

MCC की काउंसलिंग के माध्यम से MBBS, BDS और BSc नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जायेगा। इसमें 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा यानी AIQ सीटों के अलावा डीम्ड और केंद्रीय संस्थानों की संबंधित सीटें शामिल हैं। इनमें AFMC, AIIMS और JIPMER की सीटें भी शामिल हैं।

NEET UG Counselling 2026: राउंड-1 में थीं 31,728 सीटें

राउंड-2 की अंतिम सीट मैट्रिक्स अभी जारी नहीं की गयी है। इससे पहले राउंड-1 में MBBS, BDS और BSc नर्सिंग को मिलाकर कुल 31,728 सीटें उपलब्ध थीं। देश में कुल 823 मेडिकल कॉलेज हैं।

उम्मीदवारों को राउंड-2 में शामिल होने के लिए MCC की वेबसाइट पर जाकर NEET UG Counselling Round 2 Registration लिंक खोलना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित फीस जमा करनी होगी। फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार को उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

NEET UG Counselling 2026 राउंड-2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?

NEET UG 2026 के राउंड-2 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 3 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 8 सितंबर 2026 तक चलेगी।

राउंड-2 काउंसलिंग में सीट आवंटन परिणाम (Seat Allotment Result) किस तारीख को जारी होगा?

एमसीसी (MCC) द्वारा राउंड-2 का सीट आवंटन परिणाम 11 सितंबर 2026 को घोषित किया जाएगा।

राउंड-2 में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को कॉलेज में रिपोर्टिंग कब से कब तक करनी होगी?

चयनित उम्मीदवारों को आवंटित संबंधित मेडिकल संस्थान में 12 सितंबर से 18 सितंबर 2026 के बीच रिपोर्ट करके दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

MCC काउंसलिंग के जरिए किन-किन सीटों और पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है?

MCC की काउंसलिंग के माध्यम से देशभर के मेडिकल संस्थानों में 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों, डीम्ड एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों, AIIMS, JIPMER और AFMC की MBBS, BDS तथा BSc नर्सिंग सीटों पर प्रवेश दिया जाता है।

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...

Jharkhand Certificate: अब ऑफलाइन भी बनेंगे आय, स्थानीय निवासी और EWS...

झारखंड में लंबित आय, स्थानीय निवासी और EWS प्रमाण पत्र अब ऑफलाइन भी जारी होंगे। सरकार ने डीसी को तीन माह में पुराने मामलों...

Bhado Month 2026: आज से भाद्रपद शुरू, जन्माष्टमी से कर्मा तक...

 आज से भाद्रपद मास शुरू हो रहा है। सितंबर में जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, कर्मा और अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख पर्व...