Advertisement
Advertisement

झारखंड बीएड, एमएड और बीपीएन प्रवेश परीक्षा: नया रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसलिंग शेड्यूल जारी

झारखंड बीएड, एमएड और बीपीएन प्रवेश परीक्षा 2025 का संशोधित रिजल्ट व काउंसलिंग शेड्यूल जारी, जानें रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग और एडमिशन की तिथियां।

रांची: झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएन प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। JCECEB ने संशोधित रिजल्ट जारी करने के बाद अब फर्स्ट राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल घोषित कर दिया है।


 Key Highlights

  • JCECEB ने B.Ed, M.Ed और BPN प्रवेश परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया।

  • रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग 2 से 6 सितंबर तक होंगे।

  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 11 सितंबर को जारी होगा।

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन 12 से 16 सितंबर तक।

  • एएनएम प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग का शेड्यूल भी घोषित।


करीब डेढ़ महीने पहले हुई गलत मार्किंग के कारण रिजल्ट रद्द कर दिया गया था, जिससे हजारों छात्र असमंजस में थे। अब नए शेड्यूल के अनुसार छात्र 2 सितंबर से 6 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सीट च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया –
  • रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग: 2 से 6 सितंबर 2025

  • संशोधन की तिथि: 7 और 8 सितंबर 2025

  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर: 11 सितंबर 2025

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन: 12 से 16 सितंबर 2025

पहली बार रिजल्ट 4 जुलाई को जारी हुआ था और 7 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होनी थी, लेकिन रिजल्ट रद्द होने से प्रक्रिया टाल दी गई थी। इस फैसले से बीएड के 45,084, एमएड के 608 और बीपीएन के 487 अभ्यर्थी प्रभावित हुए थे। प्रवेश परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की गई थी।

कैटेगरी वाइज काउंसलिंग शुल्क
एएनएम काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी –

जेसीईसीईबी ने एएनएम प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग का भी शेड्यूल जारी किया है।

  • फर्स्ट राउंड रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग: 2 से 5 सितंबर

  • संशोधन: 6 सितंबर

  • सीट अलॉटमेंट: 8 सितंबर

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन: 9 से 12 सितंबर

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...