Ranchi Crime: हरमू में 15 लाख की चोरी, रिटायर्ड संयुक्त निबंधक के बंद घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले गए चोर

 रांची के हरमू हाउसिंग बोर्ड में रिटायर्ड संयुक्त निबंधक के बंद घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।


 Ranchi Crime रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू हाउसिंग बोर्ड में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात मकान संख्या 2K और 12 में हुई। यह मकान सहकारिता विभाग के रिटायर्ड संयुक्त निबंधक विनोद कुमार का है। विनोद कुमार की शिकायत पर अरगोड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।


Key Highlights

  • हरमू हाउसिंग बोर्ड के मकान संख्या 2K और 12 में चोरी की वारदात हुई।
  • चोर करीब 14.5 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात ले गए।
  • लॉकर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद भी चोरी हुए।
  • मकान मालिक पत्नी का इलाज कराने के लिए 8 जून को घर बंद कर बाहर गए थे।
  • अरगोड़ा थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

 Ranchi Crime: इलाज कराने गए थे, लौटे तो घर में बिखरा मिला सामान

प्राथमिकी के अनुसार, विनोद कुमार अपनी पत्नी किरण कुमार का इलाज कराने के लिए 8 जून को घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। 27 अगस्त को वह अपने ड्राइवर के साथ रांची लौटे। घर पहुंचने पर मुख्य ग्रिल और अंदर के लकड़ी के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद जब लॉकर की जांच की गई, तो उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग 14.5 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात गायब मिले।

 Ranchi Crime: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।पुलिस इलाके में संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है। घर लंबे समय तक बंद रहने के कारण पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि चोरों को मकान के खाली होने की जानकारी कैसे मिली। फिलहाल पुलिस चोरी के मामले में सुराग जुटाने में लगी है।

 

Bokaro Steel Plant: BSL में Vigilance Campaign के तहत संवाद कार्यक्रम,...

 बोकारो स्टील प्लांट में सतर्कता अभियान के तहत टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद हुआ। पारदर्शिता और जवाबदेही पर चर्चा हुई।Bokaro...

Dhanbad Coal Case: एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह से ED...

धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने पत्नी आरती सिंह से पूछताछ की। 500 करोड़ की संपत्तियों...

Ranchi University PhD Admission 2026: 331 सीटों पर बिना फीस और...

 रांची विश्वविद्यालय में PhD Admission 2026 के तहत 331 सीटों पर 1 से 10 सितंबर तक आवेदन होंगे। प्रवेश परीक्षा नहीं होगी और आवेदन...