गया: कानपूर की रहने वाली एक युवती ने परैया थाना क्षेत्र में रहने वाले योगेश कुमार के विरुद्ध एसएसपी कार्यालय,गया में शादी के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवायी है।
पीड़िता के अनुसार योगेश टीटी के पद पर कानपूर में कार्यरत था। वर्षों तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद युवक ने मंदिर में मांग भर शादी किया और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन करीबन एक माह पूर्व योगेश ने पीड़िता के साथ मारपीट कर अपना स्थानान्तरण गया करवा लिया। इसी बीच वह किसी अन्य स्थान पर शादी की तैयारी में था कि इसकी भनक युवती को लग गई।
पीड़िता को जब इसकी भनक लगी तो वह योगेश के घर गयी और परिजनों को वस्तु स्थिति से अवगत करवाई। लेकिन योगेश और उसके परिजनों ने पीड़िता को अपनाने से इंकार कर दिया और योगेश का भाई ने पीड़िता को रेप की धमकी दी। थक-हार कर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय, गया में शिकायत दर्ज करवाई है।
रिपोर्टः पुरुषोतम


















