मंदिर में मांग भर, दिया प्रेम में धोखा

गया:  कानपूर की रहने वाली एक युवती ने परैया थाना क्षेत्र में रहने वाले योगेश कुमार के विरुद्ध एसएसपी कार्यालय,गया में शादी के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवायी है।

पीड़िता के अनुसार योगेश टीटी के पद पर कानपूर में कार्यरत था। वर्षों तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद युवक ने मंदिर में मांग भर शादी किया और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन करीबन एक माह पूर्व योगेश ने पीड़िता के साथ मारपीट कर अपना स्थानान्तरण गया करवा लिया। इसी बीच वह किसी अन्य स्थान पर शादी की तैयारी में था कि इसकी भनक युवती को लग गई।

पीड़िता को जब इसकी भनक लगी तो वह योगेश के घर गयी और परिजनों को वस्तु स्थिति से अवगत करवाई। लेकिन योगेश और उसके परिजनों ने पीड़िता को अपनाने से इंकार कर दिया और योगेश का भाई ने पीड़िता को रेप की धमकी दी। थक-हार कर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय, गया में शिकायत दर्ज करवाई है।

रिपोर्टः पुरुषोतम

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...