BJP Legislature Party Meeting:बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में जुटे नेता

BJP Legislature Party Meeting पटना: बिहार में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी के विधायक, विधान पार्षद और सांसद मौजूद हैं। बैठक में संगठन की मजबूती समेत कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

BJP Legislature Party Meeting:वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुई बैठक की शुरुआत

बीजेपी विधायक दल की बैठक की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य अतिथियों का बीजेपी मोर्चा के अध्यक्षों की ओर से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पंजीयार ने किया। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का स्वागत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह ने किया।


Key Highlights

  1. बिहार में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू।
  2. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हो रही बैठक।
  3. प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद।
  4. सभी बीजेपी विधायक, विधान पार्षद और सांसद बैठक में शामिल।
  5. संगठन की मजबूती समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना।

BJP Legislature Party Meeting:बैठक में कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद

बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और संगठन महामंत्री भीखूभाई समेत पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद मौजूद हैं।

इसके अलावा सांसद राधामोहन सिंह, राज्यसभा सांसद शिवेश राम और झारखंड से बीजेपी के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश भी बैठक में शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी को देखते हुए बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

BJP Legislature Party Meeting:संगठन की मजबूती पर हो सकती है चर्चा

जानकारी के अनुसार, बीजेपी विधायक दल की यह बैठक करीब एक घंटे से अधिक समय तक चलने की संभावना है। बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत करने के साथ कई अहम राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हो सकती है।

पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर भी नेताओं के बीच विचार-विमर्श होने की संभावना है।

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...