Jharkhand Cabinet Meeting Postponed: तृषा सिंह के निधन के बाद झारखंड कैबिनेट बैठक स्थगित, CM हेमंत ने दिए निर्देश

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed, रांची: झारखंड सरकार ने 25 सितंबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के सड़क हादसे में निधन के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बैठक स्थगित करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

गमगीन माहौल के कारण बैठक स्थगित

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इस समय राज्य सरकार में शोक का माहौल है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन से सरकार के कई लोग दुखी हैं। ऐसे समय में कैबिनेट की बैठक आयोजित करना उचित नहीं होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने बैठक स्थगित करने संबंधी आदेश जारी कर दिया।

मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी किया आदेश

25 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को स्थगित किए जाने की आधिकारिक जानकारी विभागीय आदेश के माध्यम से दी गई है। बैठक में सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी। हालांकि, तृषा सिंह के निधन के बाद बने शोकपूर्ण माहौल को देखते हुए बैठक को टालने का फैसला लिया गया।

सड़क हादसे में हुई थी तृषा सिंह की मौत

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की 18 वर्षीय बेटी तृषा सिंह की जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में चार लोगों की जान गयी थी। तृषा के निधन की खबर से मंत्री के परिवार, परिचितों और समर्थकों में शोक की लहर है। घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है।

सरकार में शोक का माहौल

तृषा सिंह के निधन के बाद झारखंड सरकार और कांग्रेस नेताओं ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसी शोकपूर्ण वातावरण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट बैठक स्थगित करने का निर्देश दिया। विभागीय आदेश जारी होने के साथ ही 25 सितंबर की प्रस्तावित बैठक अब आयोजित नहीं होगी। बैठक की अगली तारीख के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Trisha Singh Last Rites: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह पंचतत्व में विलीन, पिता ने दी मुखाग्नि

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...

Sattu Vending Machine: पटना में लॉन्च हुई सत्तू वेंडिंग मशीन, बिहार...

Sattu Vending Machine, पटना: बिहार के पारंपरिक और पोषण से भरपूर पेय सत्तू को आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू...