Mann Ki Baat 138th Episode : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पटना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और कार्यक्रम के बाद 138वें एपिसोड के लिए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक सेवक आवास स्थित ‘नेक संवाद’ सभागार में आयोजित लाइव प्रसारण में शामिल हुए। ‘मन की बात’ के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कई सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर संवाद किया।
सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ समेत कई विषयों पर बात की। इसके साथ ही श्रद्धेय अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में जनगणना में जनभागीदारी, देश की विरासत और संस्कृति के संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को भी शामिल किया गया।
युवा, खेल और महिला सशक्तीकरण पर भी चर्चा
‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में नशामुक्त युवा अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने से जुड़े विषय सामने रखे गए। प्रधानमंत्री ने आंवला आधारित रोजगार और महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर भी देशवासियों से संवाद किया। स्वच्छता को लेकर भी कार्यक्रम में बात हुई।

CM सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड के लिए उनका हृदय से आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों से बिहार सहित पूरे देश को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दे समाज में लोगों की भागीदारी और सकारात्मक बदलाव से जुड़े हैं। ‘मन की बात’ के इस एपिसोड में सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ से लेकर पर्यावरण, युवा, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं, महिला सशक्तीकरण, रोजगार, संस्कृति और स्वच्छता जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: Bihar SIR: विपक्ष के आरोपों पर CM सम्राट चौधरी का पलटवार, बोले- पात्र मतदाताओं का नाम नहीं काटा गया
Our YiuTube Channel : https://youtube.com/22scope


















