Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030 तक रोजगार का लक्ष्य, जमुहार में CM ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ के तहत आयोजित ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं और जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ, पौधा और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सेवा यात्रा में शामिल यात्रियों को भी पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने करीब 20 दिनों से वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा कर रहे यात्रियों के सेवा भाव और समर्पण की सराहना की।

युवाओं से विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से इस संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद के भारत में अंतर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं। उन्होंने युवाओं से देश में हो रहे बदलावों को समझने और विकसित भारत के लक्ष्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए सेवा और संकल्प के साथ काम करने को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

सड़क, सिंचाई और एयर कनेक्टिविटी पर CM ने गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाए बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क एवं परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार बिहार में सिंचित क्षेत्र लगभग 21 लाख हेक्टेयर से बढ़कर करीब 44 लाख हेक्टेयर हुआ है। उन्होंने उत्तर बिहार में बाढ़ और दक्षिण बिहार में सुखाड़ की समस्या का उल्लेख करते हुए जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। एयर कनेक्टिविटी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दरभंगा और पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू हुई है और 2029 से पहले बिहार में 10 एयरपोर्ट संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पटना से सासाराम फोरलेन सड़क निर्माण की दिशा में भी काम शुरू होने वाला है।

Samrat Chaudhary Yuva Samvad 4

 

2030 तक मजबूरी में पलायन रोकने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की करीब 87 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और जीविका दीदियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि महिलाओं के साथ गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि 2030 तक बिहार का कोई व्यक्ति मजबूरी में मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर न जाए। इसके लिए राज्य में रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बिहार से बाहर काम कर रहे उद्यमियों से अपनी जन्मभूमि में निवेश करने और राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की।

Samrat Chaudhary Yuva Samvad 3

युवाओं से विकसित बिहार के निर्माण में योगदान की अपील

मुख्यमंत्री ने पेयजल, शौचालय, उज्ज्वला योजना और गरीबों के पक्के मकान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार से आम लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने युवाओं से बिहार के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की और कहा कि बिहार सुरक्षित है तथा देश-दुनिया के लोगों का राज्य में स्वागत है। मुख्यमंत्री ने सभी से समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम को उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, मध्य प्रदेश के सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा के संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया और पूर्व सांसद श्री गोपाल नारायण सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, विधान पार्षद श्री दिलीप कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह, रोहतास भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष पटेल, औरंगाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Samrat Chaudhary Yuva Samvad 1

Rohtas Development Schemes: रोहतास में CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान,...

Rohtas Development Schemes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास...

Gayaji Pitru Paksha AI: गयाजी में पितृपक्ष मेले का अनोखा संगम,...

Gayaji Pitru Paksha AI: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अब अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...