Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत के संकल्प से पटना में गूंजा मैदान, CM सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात

पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में CM सम्राट चौधरी ने 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया।

Google पर 22Scope चुनें

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मशाल जलाकर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बिहार का भी समृद्ध और सशक्त होना जरूरी है।

2047 तक विकसित भारत बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

Samrat Chaudhary Viksit Bharat 1

किसानों और महिलाओं के लिए योजनाओं का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के करीब 89 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में 10 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में इस योजना के तहत सीधे राशि भेजी जा रही है। महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जीविका दीदियों के बैंक खातों में राशि भेजी गई है, जिससे महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने लखपति दीदियों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, हर घर नल का जल, पीएम सूर्य घर योजना, किसानों के लिए सहायता और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

‘सेवा ज्योति यात्रा’ को मशाल दिखाकर किया रवाना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मशाल प्रज्वलित कर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे सार्वजनिक जीवन में गुजरात के साथ-साथ देश में भी व्यापक परिवर्तन आया है। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित लोगों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया।

भाजपा कार्यालय में ‘मोदी @ 25’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘मोदी @ 25’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटने के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी की शुरुआत की। प्रदर्शनी में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्षों के कार्यकाल और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों के दौरान लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद भीम सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू और बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा करंट, BIT Mesra की विद्युत सुरक्षा पर उठे सवाल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Samrat Chaudhary Viksit Bharat कार्यक्रम का आयोजन कहां हुआ?

यह कार्यक्रम पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए क्या कहा?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बिहार का भी समृद्ध और सशक्त होना जरूरी है।

बिहार में कितने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है?

बिहार के करीब 89 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

'मोदी @ 25' प्रदर्शनी में क्या दिखाया गया?

प्रदर्शनी में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्षों के कार्यकाल और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों के दौरान लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था।

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...