देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं प्रधानमंत्री
रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। डॉ. अजय कुमार ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस देश की संपत्ति को केंद्र सरकार बेच रही है। इस सरकार के झूठ बोलने की कोई सीमा नहीं है, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार पार्लियामेंट भवन का भी ऑक्शन कब कर दे इसका भी कोई भरोसा नहीं है।
डॉ. अजय कुमार ने इंदौर में चूड़ी बेचने वाले की पिटाई का भी मामला उठाया। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी को मारा-पीटा जाता है और उसी के खिलाफ केस किए जाते हैं, अल्पसंख्यक समाज के रहने की वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है और जो विरोध करते हैं तो उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाती है। जातीय आधार पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जो सभी धर्म के लोगों के साथ खड़ी है।
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो तिरंगा के ऊपर अपनी पार्टी का झंडा रखती है कानूनी तौर पर ये अपराध है जो non-bailable है, ऐसे में नड्डा जी के ऊपर मामला दर्ज होना चाहिए। लेकिन इस मसले को लेकर कोई आवाज नहीं उठा रहा है कोई और राजनीतिक पार्टी अगर ऐसी हरकत करती तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती, लेकिन भाजपा कर रही है तो इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा की जमशेदपुर में नड्डा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने का केस दर्ज करेंगे।
रिपोर्ट : प्रतीक सिंह


















