Advertisement
Advertisement

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR Sheet की कॉपी, CID को रिजल्ट फिक्सिंग का शक

JPSC 14वीं PT परीक्षा में 454 सफल अभ्यर्थियों ने OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी, CID को रिजल्ट फिक्सिंग का शक।

Google पर 22Scope चुनें

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID जांच में रिजल्ट फिक्सिंग की आशंका सामने आयी है।


JPSC 14th PT Scam रांची: JPSC की 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान एक और अहम तथ्य सामने आया है। परीक्षा की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले 454 सफल अभ्यर्थियों ने अब तक अपनी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी जांच एजेंसी को नहीं सौंपी है। सीआइडी की जांच में आशंका जतायी गयी है कि इनमें से अधिकतर अभ्यर्थियों ने परीक्षा समाप्त होने के बाद ही अपनी कार्बन प्रतियां सिंडिकेट और बिचौलियों को सौंप दी थीं। अब जांच एजेंसी की ओर से जवाब मांगे जाने पर कुछ अभ्यर्थी कॉपी गुम होने और दस्तावेज खो जाने की बात कह रहे हैं।

JPSC 14th PT Scam:2,204 सफल अभ्यर्थियों से मांगी गयी थी OMR Sheet की कार्बन कॉपी

सीआइडी की ओर से अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, जेपीएससी की 14वीं पीटी में कुल 2,204 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद सीआइडी ने सभी सफल अभ्यर्थियों से उनकी ओएमआर शीट की मूल कार्बन प्रति जमा कराने का निर्णय लिया था।

इसके लिए जांच एजेंसी ने सार्वजनिक सूचना जारी कर 30 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक का समय निर्धारित किया था। निर्धारित समय सीमा के बाद अतिरिक्त अवसर भी दिये गये। इसके बावजूद सभी अभ्यर्थियों ने दस्तावेज जमा नहीं किये।

अब तक 1,750 अभ्यर्थियों ने अपनी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी जांच अधिकारियों को सौंप दी है, जबकि 454 अभ्यर्थियों ने अब तक कॉपी जमा नहीं की है। जांच एजेंसी ने इन अभ्यर्थियों से जवाब तलब किया है।

JPSC 14th PT Scam: बिचौलियों को OMR कॉपी सौंपने की आशंका, रिजल्ट फिक्सिंग की जांच

सीआइडी की जांच में संकेत मिले हैं कि परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद कुछ अभ्यर्थियों से उनकी ओएमआर शीट की कार्बन प्रतियां बिचौलियों ने ले ली थीं। जांच एजेंसी को आशंका है कि इन प्रतियों का इस्तेमाल बाद में आयोग के रिकॉर्ड में मौजूद मूल ओएमआर शीट के साथ अंकों का मिलान कर कथित रिजल्ट फिक्सिंग के लिए किया जाना था।

जांच के अनुसार, यदि अभ्यर्थियों की कार्बन प्रतियां सीआइडी के हाथ लगती हैं, तो उनका आयोग के पास मौजूद मूल ओएमआर शीट से मिलान किया जा सकता है। दोनों प्रतियों में भरे गये गोलों का अंतर सामने आने पर कथित परीक्षा फर्जीवाड़े की कड़ियां खुल सकती हैं।

JPSC 14th PT Scam: दस्तावेज गुम होने का दे रहे हवाला, CID ने दर्ज किये बयान

चार्जशीट में जांच एजेंसी ने कई अभ्यर्थियों के बयानों और उनकी संदिग्ध गतिविधियों का उल्लेख किया है। एजेंसी की ओर से सख्ती से जवाब मांगे जाने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी गुम होने या दस्तावेज खो जाने की बात कही है।

सीआइडी को आशंका है कि कार्बन कॉपियां जानबूझकर छिपायी गयी हैं, ताकि मूल ओएमआर शीट से उनका मिलान नहीं हो सके। फिलहाल 454 अभ्यर्थियों की ओर से कार्बन कॉपी जमा नहीं किया जाना जांच का महत्वपूर्ण पहलू बना हुआ है।

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
JPSC 14वीं PT परीक्षा में कुल कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था?

कुल 2,204 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

कितने अभ्यर्थियों ने अपनी OMR शीट की कार्बन कॉपी CID को सौंप दी है?

अब तक 1,750 अभ्यर्थियों ने अपनी OMR शीट की कार्बन कॉपी जांच अधिकारियों को सौंप दी है।

CID को किस बात की आशंका है जो रिजल्ट फिक्सिंग से संबंधित है?

CID को संदेह है कि कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा के बाद अपनी कार्बन कॉपियां बिचौलियों को दे दीं, जिनका इस्तेमाल मूल OMR शीट के साथ अंकों का मिलान कर रिजल्ट फिक्सिंग के लिए किया जाना था।

OMR शीट की कार्बन कॉपी जमा करने के लिए CID ने कितना समय दिया था?

CID ने 30 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक का समय निर्धारित किया था, और बाद में अतिरिक्त अवसर भी दिए गए।

Commercial Advertisment

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

Jharkhand Road Accident: चौपारण की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा,...

 झारखंड के हजारीबाग स्थित दनुआ घाटी में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत और 14 घायल हो गये। पिता के अंतिम संस्कार के...

Weather Update: झारखंड में 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, 11 से...

 झारखंड में 10 नवंबर से Weather में बदलाव की संभावना है। 11 नवंबर से कई इलाकों में बादल छाये रहेंगे। रांची का न्यूनतम तापमान...