
Dr Sachchidananda Sinha Jayanti, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को बिहार के गौरव और महान व्यक्तित्व स्वर्गीय डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पटना स्थित श्रीमती राधिका सिन्हा इंस्टीट्यूट एवं सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने किया नमन
स्वर्गीय डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया. समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की.

उपमुख्यमंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस राजकीय समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह, विधायक श्याम रजक और पूर्व विधान पार्षद हरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए. इनके अलावा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की.

आरती-पूजन और देशभक्ति गीतों का हुआ आयोजन
समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन प्रस्तुत किया. इसके साथ ही राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन किया गया. पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और सम्मान का माहौल रहा.

Highlights


















