Advertisement
Advertisement

Bihar Social Security Pension 2026: बिहार के पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! 1100 रुपये खाते में ट्रांसफर, जानिए किसे मिला लाभ

Rural Development Department, Patna

Bihar Social Security Pension 2026, पटना: बिहार में छठ महापर्व से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के करोड़ों पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी है. मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ 9 लाख 62 हजार 859 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1205 करोड़ 91 लाख 44 हजार 900 रुपये की राशि हस्तांतरित की. इस दौरान प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1100 रुपये भेजे गए. इस राशि से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को छठ पर्व से पहले आर्थिक सहायता मिलेगी.

Bihar Social Security Pension 2026 2

1.09 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे पैसे

मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि का हस्तांतरण किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को बिहार पेंशन दिवस के रूप में मनाया जाता है. सरकार की प्राथमिकता है कि सभी पात्र पेंशनधारियों के बैंक खातों में समय पर पेंशन की राशि पहुंचाई जाए. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना केवल आर्थिक सहायता देने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदना और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. इसके माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिल रही है.

400 से बढ़ाकर 1100 रुपये की गई पेंशन राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की मासिक राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. इसका उद्देश्य वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सकें.

Bihar Social Security Pension 2026 1

एक महीने में जुड़े 1,36,854 नए पेंशनधारी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित पात्र लोगों की पहचान की जाए और उन्हें योजना से जोड़ा जाए. उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान 1 लाख 36 हजार 854 नए पेंशनधारी इस योजना से जुड़े हैं. सीएम ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभ से वंचित नहीं रहे. इसके लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को लगातार काम करने का निर्देश दिया गया है. प्रत्येक महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में पेंशन पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है.

WhatsApp Image 2026 11 10 at 3.06.46 PM 2 22Scope News

छठ महापर्व से पहले पेंशन मिलने से लाभार्थियों को राहत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व से ठीक पहले पेंशन की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, ताकि वे पर्व की खुशियां बेहतर तरीके से मना सकें. सरकार सभी पेंशनधारियों के जीवन में खुशहाली और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने बिहार को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई.

कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे. इसके अलावा महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक इनायत खान, सामाजिक सुरक्षा एवं आईसीडीएस निदेशालय की निदेशक डॉ. प्रीति समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम से जुड़े.

यह भी पढ़ें: Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: कौन हैं बिहार के वो 15 अधिकारी, जिन्हें सीएम सम्राट चौधरी ने किया सस्पेंड? देखें पूरी लिस्ट

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: बिहार में फिर 15 अधिकारियों पर...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज में लापरवाही और आम लोगों की शिकायतों के निपटारे में खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों...

Dr Sachchidananda Sinha Jayanti: बिहार के महान व्यक्तित्व डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा...

Dr Sachchidananda Sinha Jayanti, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को बिहार के गौरव और महान व्यक्तित्व स्वर्गीय डॉ....

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: कौन हैं बिहार के वो 15...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाही बरतने वाले , अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पटना...