Advertisement
Advertisement
Advertisement

Nisha Bhagat Case: निशा भगत मौत मामले में CBI की जांच तेज, पिठोरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी से पूछताछ

आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत मामले में दिल्ली CBI की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। पिठोरिया के तत्कालीन थानेदार से पूछताछ कर अहम साक्ष्य जुटाये गये हैं।


Nisha Bhagat Case रांची: आदिवासी नेत्री Nisha Bhagat की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए दिल्ली सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच-1 ने जांच तेज कर दी है। रांची में पिछले कुछ दिनों से कैंप कर रही सीबीआई की टीम ने पिठोरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पांडे से पूछताछ की है। इस दौरान शुरुआती पुलिस कार्रवाई, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और केस डायरी से जुड़े कई अहम सवाल पूछे गये। प्रारंभिक जांच और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम के वरिष्ठ अधिकारी गुरुवार को दिल्ली लौटेंगे।

Nisha Bhagat Case:तत्कालीन थानेदार सतीश पांडे से पूछताछ, शुरुआती जांच के पहलुओं को खंगाला

सीबीआई अधिकारियों ने पिठोरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पांडे से पूछताछ के दौरान घटना के बाद की गयी पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उनसे घटनास्थल से बरामद साक्ष्यों, शुरुआती जांच और केस डायरी में दर्ज तथ्यों से संबंधित सवाल पूछे गये।

अधिकारियों ने प्रारंभिक पुलिस जांच के विभिन्न पहलुओं पर उनका बयान भी दर्ज किया है। सीबीआई इस पूछताछ को मामले की आगे की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है। टीम पिछले कुछ दिनों से रांची में रहकर मामले से जुड़े साक्ष्य और तकनीकी जानकारियां जुटा रही थी।

Nisha Bhagat Case:ज्योत्स्ना केरकेट्टा और अजय तिर्की से भी हो चुकी है पूछताछ

इससे पहले सीबीआई ने मामले के नामजद आरोपी ज्योत्स्ना केरकेट्टा और अजय तिर्की से भी कई घंटे तक पूछताछ की थी। दोनों के ठिकानों पर छापेमारी कर मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये गये थे।

सीबीआई इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच करा रही है। इसके जरिये कॉल डिटेल्स, चैट और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल की जायेगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले और बाद में किन लोगों के बीच बातचीत हुई थी और डिजिटल माध्यमों पर क्या गतिविधियां हुई थीं।

इसके अलावा सीबीआई की टीम ने घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट कर तकनीकी पहलुओं की भी जांच की है। डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

Nisha Bhagat Case:6 नवंबर को फेसबुक लाइव के बाद हुई थी निशा भगत की मौत

गौरतलब है कि छह नवंबर को पिठोरिया स्थित अपने आवास पर फेसबुक लाइव करने के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। घटना के बाद परिजनों और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठायी थी।

लगातार विरोध और सीबीआई जांच की मांग के बीच राज्य सरकार की अनुशंसा पर मामले की जांच दिल्ली सीबीआई को सौंपी गयी। अब केंद्रीय जांच एजेंसी घटना से जुड़े सभी पहलुओं, पुलिस की शुरुआती कार्रवाई, नामजद आरोपियों की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
निशा भगत की मौत कब हुई थी?

आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत 6 नवंबर को पिठोरिया स्थित अपने आवास पर फेसबुक लाइव करने के बाद हुई थी।

CBI ने किन लोगों से पूछताछ की है?

CBI ने पिठोरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पांडे, नामजद आरोपी ज्योत्स्ना केरकेट्टा और अजय तिर्की से पूछताछ की है।

CBI ने किन आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की?

CBI ने ज्योत्स्ना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर छापेमारी की और उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों को जब्त किया।

CBI ने घटनास्थल पर क्या किया?

CBI की टीम ने घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट कर तकनीकी पहलुओं की जांच की और डिजिटल तथा भौतिक साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया।

Commercial Advertisment

Jharkhand High Court: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, सब्सिडियरी विषय...

 झारखंड हाईकोर्ट ने TGT शिक्षक नियुक्ति में सब्सिडियरी विषय वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। सरकार को आठ सप्ताह में दो अभ्यर्थियों की नियुक्ति...

Dev Uthani Ekadashi 2026: आज जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी-शालिग्राम विवाह के...

 देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने बाद योगनिद्रा से जागेंगे। तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ चातुर्मास समाप्त होगा। नवंबर में विवाह के छह शुभ...

RIMS Land Scam: रिम्स की 93.98 एकड़ जमीन का अब तक...

 रांची रिम्स की 93.98 एकड़ जमीन का अब तक म्यूटेशन नहीं हुआ है। बड़गाईं अंचल कार्यालय में 3000 पन्नों के दस्तावेज की जांच जारी...