Advertisment

पटना: बुझ गया घर का चिराग

बालू से भरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला

पटना : राजधानी पटना के दीघा इलाके में गुरुवार की रात बालू से भरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया. जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बालू से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित गति से जा रहा था और इसी दौरान उसने युवक को कुचल दिया. बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक तेजी से भागा और बेरिकेटिंग तोड़ते हुए बांध के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर फरार हो गया. मृतक की पहचान स्थानीय युवक के रूप में हुई है. हाल ही में इसकी नियुक्ति बिहार राज्य पुल निर्माण निगम में हुई है. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए. कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी देर रात तक घटनास्थल पर कैंप करती रही.

रिपोर्ट: शक्ति

अनियंत्रित जीप ने 6 को रौंदा, 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर

गुना: काले हिरण के शिकारियों ने मचाया कत्लेआम, SI समेत 3 पुलिसकर्मी शहीद

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...