औरंगाबाद: पुल से नीचे गिरी कार, पलामू के पांच लोगों की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के बागी पूल के नीचे खाई में कार पलट गयी,

जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गयी.

जबकि दो की स्थिति गंभीर है. जिनका इलाज पीएचसी में चल रहा है. घटना रविवार सुबह की है.

जानकारी के अनुसार, बारात झारखंड राज्य के छतरपुर सोनूआटांड़ से

भगवान साहू के पुत्र प्रकाश कुमार की औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव गयी हुई थी.

जिसमें सात लोग सवार थे. लौटने के क्रम में कार पुल के नीचे खाई में गिर गयी

और पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल है.

car accident1 22Scope News

छतरपुर के रहने वाले थे सभी युवक

मृतकों में सभी 18 से 19 वर्ष के युवक हैं. सभी मृतक झारखंड के छतरपुर के रहने वाले थे. मृतकों में सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार शामिल है. दो युवक गंभीर रूप से घायल है, जिनकी पहचान गुंजन कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है.

अनियंत्रित होकर नीचे गिरी कार

हादसे की वजह कार के अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर जाना बताया जा रहा है. सभी मृतकों का शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है. कार में कुल सात युवक सवार थे. जिनमें पांच की मौत मौके पर ही हो गई. दो युवक घायल हैं जिनमें एक की हालत गंभीर है. जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बनारस रेफर कर दिया गया है.

रिपोर्ट: दीनानाथ

35 रुपए के राशन में 500 का खर्चा, जानिए एक विकलांग का दर्द

Aurangabad- जब राह भटक गयी सड़क, दुल्हों पर आयी शामत

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...