BPSC पेपर लीक मामला: NIT का छात्र निकला गिरोह का सरगना !

ईओयू ने बड़ी कार्रवाई, सरकारी क्लर्क समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार

पटना : BPSC पेपर लीक मामले में ईओयू की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है.आर्थिक अपराध इकाई की

टीम ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है.

बताया जाता है कि कृषि विभाग के क्लर्क भी गिरोह का सदस्य है.

इस क्लर्क को भी आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार किया है.

गिरोह के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किया गया है.

वहीं उसके बैंक अकाउंट में लाखों रुपए मिले हैं.

इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बैंक अकाउंट को किया फ्रीज कर दिया है.

गिरोह के चार सदस्य अभी भी फरार

कहा जा रहा है कि गिरोह के चार सदस्य अभी भी फरार है. इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. गिरोह का सरगना एनआईटी का छात्र बताया जा रहा है. इस कांड में कई सफेदपोश भी शामिल है. आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने कहा कि इस मामले में अनुसंधान और गिरफ्तारी आगे भी जारी रहेगी.

परीक्षा शुरू होने से 7 मिनट पहले लीक हो गया पेपर

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 8 मई को आयोजित की गई थी. आरोप है कि पेपर परीक्षा शुरू होने से 7 मिनट पहले लीक हो गया. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पेपर, परीक्षा (BPSC 67th Prelims Exam 2022) से कुछ देर पहले टेलीग्राम ग्रुप पर वायरल हो गया. टेलीग्राम पर वायरल हो रहा पेपर, परीक्षा के दौरान दिए गए पेपर से मेल खा रहा है.

पेपर लीक का पूरा घटना क्रम

रविवार को बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा राज्यभर में 38 जिलों के 1083 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. इस परीक्षा के लिए तकरीबन 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंच थे. परीक्षा 12 बजे से शुरू हुई लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा होने से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिया गया था. उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे लेकिन परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद पेपर लीक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

बीपीएससी 67वीं पेपर लीक का आरोप कई परीक्षा केंद्रों पर है लेकिन सबसे पहले आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक का मामला सामने आया. यहां परीक्षा देने पहुंचने कुछ उम्मीदवारों का आरोप है कि जब वे परीक्षा के लिए एग्जाम हॉल में पहुंच तो अन्य दो एग्जाम हॉल या प्राइवेट रूम कह लीजिए, में उम्मीदवार ओएमआरशीट और प्रश्न पत्र के साथ बैठे थे.

रिपोर्ट: प्रणव राज

क्या तारकिशोर प्रसाद हैं बिहार के नये मुख्यमंत्री?

Saffrn

Trending News

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...

सुगौली डकैती कांड में बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी बदमाश...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img