पेपर लीक मामले में ईओयू की बड़ी कार्रवाई ,परीक्षा केन्द्र पर तैनात मजिस्ट्रेट जयबर्धन गुप्ता हिरासत में

बीपीएससी पेपर लीक मामले में ईओयू की बड़ी कार्रवाई ,परीक्षा केन्द्र पर तैनात मजिस्ट्रेट जयबर्धन गुप्ता हिरासत में

Patna–बीपीएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने परीक्षा केन्द्र पर तैनात बड़हरा,

बीडीओ जयवर्धन गुप्ता को हिरासत में ले लिया है.

जयबर्धन गुप्ता को बड़हरा स्थित उनके आवास से हिरासत लिया गया है.

इनकी नियुक्ति परीक्षा केन्द्र पर मजिस्ट्रेट के रुप में की गयी थी.

बता दें कि वीर कुंवर सिंह कॉलेज, आरा में बीपीएससी की  परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने पेपर लीक होने की

शिकायत की थी. परीक्षार्थियों का आरोप था कि प्रश्न पत्र परीक्षा के पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था,

साथ ही कुछ परीक्षार्थियों को समय से पहले अलग रुप में बैठाकर प्रश्न पत्र दे दिया गया था.

परीक्षार्थियों का आरोप है कि जब इसकी शिकायत परीक्षा प्रबंधक से की गयी तो तब उन्हे न सिर्फ डराया

धमकाया गयाा ,बल्कि यह भी कहा गया कि यह सब कुछ आपकी भलाई के लिए किया गया है,

जिससे की आपको कोई असुविधा नहीं हो.

उसके बाद परीक्षार्थियों के द्वारा जबरदस्त बवाल काटा गया था.

परीक्षार्थियों के द्वारा हंगामा किये जाने पर इसकी जांच की जिम्मेवारी आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दी गयी थी.

इस मामले में  पहली गिरफ्तारी परीक्षा केन्द्र पर तैनात मजिस्ट्रेट जयवर्धन गुप्ता की हुई है.

रिपोर्ट- शक्ति

BPSC प्रश्नपत्र लीक मामले में पूछताछ

पेपर लीक मामले में ईओयू की बड़ी कार्रवाई ,परीक्षा केन्द्र पर तैनात मजिस्ट्रेट जयबर्धन गुप्ता हिरासत में

40 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना, देखें कैसे करें आवेदन

BPSC 67th 2022 : सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के कैंडिडेट्स के लिए बीपीएससी ने जारी किया अहम नोटिस, देखें डिटेल्स

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...