गिरिडीह में मतगणना की तैयारी पूरी, बूथों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

गिरिडीह : गिरिडीह में मतगणना की तैयारी पूरी- जिला में

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मंगलवार को होने वाले मतों की गिनती को प्रशासन शांतिपूर्ण

और निष्पक्ष तरीके से कराने में लगा हुआ है.

जिला प्रशासन की मदद से कृषि उत्पादन बाजार समिति पचम्बा में मतगणना स्थल पर तैयारी पूरी की जा चुकी है.

तैयारियों के बाबत जिला पंचायत राज पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि

मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.

गिरिडीह जिले में पहले चरण में तीन प्रखंड गिरिडीह, जमुआ

और गांडेय में मतदान 14 मई को हुआ था.

इसके लिए अब 17 मई को मतों की गिनती की जाएगी.

150 कर्मी करेंगे वोटों की गिनती

मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी,

जिसमें गिरिडीह में 18 टेबल, गांडेय में 16 टेबल और जमुआ में 16 टेबल लगेंगे.

यानी कुल 50 टेबल लगेंगे, जिसपर 2 मतगणना सहायक, 1 मतगणना पर्यवेक्षक है.

कुल 150 कर्मी वोटों की गिनती करेंगे. सुरक्षा की सारी व्यवस्था है. 8 बजे सारे टेबल पर बैलेट बॉक्स उपलब्ध करवा दिया जाएगा. जमुआ में 42 पंचायत, गिरिडीह में 30 पंचायत और गांडेय में 27 पंचायत है. पंचायत के हिसाब से गिनती का राउंड होगा.

14 मई को हुआ था पहले चरण का चुनाव

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 14 मई को हुआ था. इस चरण में कुल 9,819 सीटों पर वोट डाले गये. इसमें 30, 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 17 मई को होगा, जिनमें 17,437 महिलाएं भी मैदान में है. इस चरण की कुल 9,819 सीटों में 5,057 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थी. 21 जिलों में 52 लाख 22 हजार 815 मतदाता गांव की सरकार के लिए मतदान किया. इसके लिए 1117 ग्राम पंचायतों में 14,079 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किया गया था.

गौरतलब है कि झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में कोडरमा, जामताड़ा व खूंटी को छोड़कर शेष 21 जिलों के 72 प्रखंडों के 1,117 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ. पहले फेज में जिन 14,079 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ उनमें 5,704 संवेदनशील तथा 5,450 अति संवेदनशील हैं.

राज्य में 1,117 मुखिया सीटों पर हुआ

पहले चरण में ग्राम पंचायत सदस्यों की 7,304 सीटों, मुखिया के 1,117, पंचायत समिति सदस्यों के 1,256 तथा जिला परिषद सदस्यों की 143 सीटों पर चुनाव हुआ. ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 17,822, मुखिया के लिए 6,890, पंचायत समिति सदस्य के लिए 4,694 तथा जिला परिषद सदस्य के लिए 815 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

रिपोर्ट: चांद

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...