विधानसभा और उच्च न्यायालय भवन निर्माण में अनियमितताओं की होगी जांच

Ranchi- राज्य सरकार ने विधानसभा भवन और उच्च न्यायालय भवन निर्माण में हुई कथित अनियमितताओं की जांच न्यायिक कमीशन से करवाने का आदेश दिया है. इन दोनों भवनों के निर्माण में भारी अनियमतताओं की बात की जाती रही है. कुछ दिन पहले ही उच्च न्यायालय की नव निर्मित बिल्डिंग से फॉल सीलिंग भरभरा कर गिर गया था.

जिसके बाद इस बात की चर्चा जोर पकड़ने लगी थी कि इसके निर्माण में भारी अनियमितता बरती गयी है. अब राज्य सरकार ने इन दोनों बिल्डिंगों के निर्माण में हुई कथित अनियमितताओं की जांच न्यायिक कमीशन के करवाने का आदेश दिया है. 

यहां यह भी ध्यान रहें कि इन दिनों भ्रष्ट्राचार के मुद्दे पर भाजपा लगातार हमलावर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर मुख्यमंत्री रहते खनन पट्टा लेने का आरोप है. चुनाव आयोग ने इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जवाब तलब भी किया है, हाई कोर्ट में भी इसको लेकर पीआईएल दर्ज की गयी है, जिसकी सुनवाई आज ही होनी है. इस बीच राज्य सरकार ने आज ही इन दोनों भवनों के निर्माण में हुई कथित अनियमिततओं की जांच का आदेश जारी कर दिया है.

यहां यह बताना भी जरुरी है कि इन दोनों भवनों का निर्माण भाजपा शासनकाल में ही हुआ था और आज ही दल बदल मामले में विधान सभा अध्यक्ष के कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की किस्मत का फैसला होना है. इस बीच विधानसभा और उच्च न्यायालय भवन निर्माण में कथित अनियमितताओं की जांच का आदेश से झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी को समझा जा सकता है.

Also Read :

Also Read:

Also Read :

भाजपा से परेशान नीतीश को कमंडल लेकर हरिद्वार जाने की सलाह  


Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...