मनचले से परेशान युवती ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग

घायल युवती को रेलवे अस्पताल में कराया गया भर्ती 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में मनचले से परेशान एक युवती ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जाता है कि चलती ट्रेन में युवती के साथ मनचलों ने छेड़खानी करने लगा. खुद को असुरक्षित देख युवती ने ट्रेन से छलांग लगा दी. घायल स्थिति में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. मामला समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के बीच कोरबद्धा रेलवे फाटक संख्या-50 सी के पास की है. पीड़िता की पहचान बेगूसराय ज़िले के बरौनी वार्ड संख्या-06 के राजेश महतो की पुत्री अंकिता साक्षी के रूप में की गई है.

जानकारी के अनुसार घायल छात्रा एएनएम की छात्रा है, जो मुजफ्फरपुर से अपने घर बरौनी जनसाधारण ट्रेन से लौट रही थी. छात्रा का कहना है कि ट्रेन में सवार एक युवक उसे बार-बार छूने की कोशिश कर रहा था, जिस कारण उससे बचने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. वहीं घटना की सूचना के बाद रेलवे पुलिस पीड़ित लड़की के परिजनों को सूचना दी. इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: शक्ति

युवती ने मनचले युवक की चप्पल से की धुनाई

मनचले की गोलीबारी से घायल युवती पहुंची परीक्षा केन्द्र, लोगों ने किया हौसले को सलाम

Rohtas Acid Attack : बाइक सवार मनचले ने युवती पर फेंका तेजाब, चेहरा और आंख झुलसा

पुलिस को देख लुटेरों ने लगाई पुल से छलांग

चलती हाईवा में लगी आग, ड्राइवर-खलासी ने कूद कर बचाई जान

31 साल बाद रिहा होगा राजीव गांधी का हत्यारा पेरारिवलन

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...