फुलवारी शरीफ में सरेआम युवती को मनचलों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

दानापुर (पटना) : फुलवारी शरीफ में सरेआम युवती को मनचलों ने छेड़खानी की.

विरोध करने पर युवती के भाई और परिजनों को पीट दिया.

जिसके बाद गंभीर रूप घायल भाई को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है.

मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव की है.

युवती को खेत में खींचकर ले गया मनचले युवक

बताया जाता है कि ड्यूटी कर स्कूटी से घर लौट रही युवती के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी की.

विरोध करने पर युवती को खेत में खींच कर ले जाने लगे.

शोर मचाने पर बचाव के लिए युवती का भाई पहुंचा तो युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की

और गंभीर रूप से घायल कर दिया. लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया

जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

फुलवारी शरीफ: युवती के घर पर भी चलाया ईंट और पत्थर

आरोप ये भी है कि छेड़खानी करने वाले युवकों ने युवती के घर पर पहुंचकर ईंट पत्थर चलाया, और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि युवती की स्कूटी से एक साइकिल वाले को धक्का मार दिया. इसी दौरान कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया. जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. मारपीट के दौरान युवती का भाई घायल हो गया. फिलहाल तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

फुलवारी शरीफ: तीन लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं, युवती ने घायल अवस्था में फुलवारी शरीफ पुलिस थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: गौरव कुमार

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...