Advertisment

महुआबाग के 10 घरों में भी चल रही है सीबीआई की छापमारी

Danapur– सीबीआई की छापमारी-पटना में राबड़ी आवास के साथ ही दानापुर के महुआबाग में करीबन दस घरों में सीबीआई की छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि इन सभी घरों के लोग रेलवे में नौकरी करते हैं.

यहां यह भी बतला दें कि यूपीए शासन काल में रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव पर रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लिखवाने का आरोप लगता रहा है. भाजपा इस मुद्दे को बराबर हवा देते रही है, खास कर सुशील मोदी इसे मुद्दे पर काफी सक्रिय रहे हैं. वैसे लालू यादव को रेलवे मंत्री रहते हुए करीबन 12 वर्ष गुजर चुके हैं, इतनी अवधि के बाद इस मामले में सीबीआई की छापेमारी से राजनीतिक हलकों में इसे बदले की कार्रवाई मानी जा रही है.

फिलवक्त पटना में राबड़ी आवास सहित देश में करीबन 15 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी है, इसी कड़ी में इटावा में लालू यादव की बहन के घर पर  भी छापेमारी हुई है, वहीं सीबीआई ने गोपलगंज से दो व्यक्ति को उठा कर पटना लाया है.

बिहार की आवाम भाजपा को दिखलायेगी उसकी औकात

इस बीच राजद के राज्य सभा सांसद मनोज झा और शिवानंद तिवारी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे बदले की कार्रवाई बताया है, द्वय नेताओं ने कहा है कि बिहार में बदले राजनीतिक समीकरण और जातीय जनगणना के मुद्दे पर राजद और जदयू के नजदीक आने से भाजपा खेमे में बेचैनी है. लेकिन बिहार की जनता भाजपा के इस पूरे खेल को समझ रही है, वक्त आने पर वह अपना जवाब देगी, भाजपा की हालत बिहार में पतली होने वाली है.

राबड़ी आवास में कमरे का ताला खुलवाने के लिए ताला मिस्त्री को बुलाया गया

इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि राबड़ी आवास पर सीबीआई की टीम ने ताला का चाबी बनाने वाले एक मिस्त्री को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि राबड़ी आवास में कई कमरे में ताला लगा हुआ है, इन्ही तालों को खुलवाने के लिए मिस्त्री को बुलाया गया है. मिली जानाकारी के अनुसार अब तक दो कमरे का ताला खुलवाया गया है.  

इस बीच राजद कार्यकर्ताओं ने राबड़ी आवास पर एक पोस्टर लगाकर सीबीआई रेड का विरोध करते हुए लिखा है कि इस कार्रवाई से राजद कार्यकर्ता और बिहार की आवाम का हौसला नहीं टूटने वाला. इस छापेमारी से राजद और भी मजबूत होकर सामने आयेगा.

रिपोर्ट : दानापुर से पंकज राज

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...