क्या इस फोटे फ्रेम से बिहार के सियासी फ्रेम का खुलासा हो रहा है?

Patna-सीबीआई के छापे के साथ ही बिहार की राजनीति में सियासी पारा चढ़ा हुआ है, इस छापे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. लेकिन इस बीच जदयू के अन्दर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज है.

दरअसल मामला राज्य सभा चुनाव को लेकर है, जदयू ने अपने दो सीटों में एक की घोषणा कर दी है, जबकि दूसरे सीट के लिए सस्पेंस बरकरार है. अब तक राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम थी कि इस बार नीतीश कुमार आरसीपी सिंह को राज्य सभा भेजने नहीं जा रहे हैं, शायद इसीलिए इस मामले को ललन सिंह पर टाला जा रहा है.

कुछ दिन पहले ही जब आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने की भी कोशिश की थी, लेकिन तब आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री से मिलने का वक्त नहीं दिया गया था. इसके बाद कहा जाने लगा कि दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गयी है. लेकिन इन सभी कयासों को विराम लगाते हुए अब एक तस्वीर सामने आ रही है, इस तस्वीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं.

दरअसल यह तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र सिंह के बेटे रोहित सिंह की शादी समारोह की है. इस तस्वीर में सीएम नीतीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के ही सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं. लेकिन दोनों नेताओं के बीच मंत्री अशोक चौधरी बैठे नजर आ रहे हैं. वैसे इस तस्वीर से यह साफ नहीं हो रहा है कि यह बढ़ती हुई दूरियां है या सिमटती दूरियां यहां यह भी बता दें शुक्रवार की शाम पटना में हुई जदयू की बैठक का एजेंडा भी आरसीपी सिंह से जुड़ा ही था.

रिपोर्ट- शक्ति

Saffrn

Trending News

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...

सुगौली डकैती कांड में बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी बदमाश...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img