Advertisement
Advertisement

पेट्रोल डीजल की कीमतों मे कमी, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी

New delhi– पेट्रोल डीजल की कीमतों मे कमी- केन्द्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी कर आम उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश की है. सरकार ने पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये की कटौती की है, जबकि डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 6 रुपये की कटौती की गयी है. इस प्रकार पेट्रोल 9.50 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दामों में 7 रुपये की कमी आयी है.

पेट्रोल डीजल की कीमतों मे कमी कर मध्यम वर्ग को राहत देने की कोशिश

इसके साथ ही उज्जवला योजना के तहत लिए गये गैस कनेक्शन में उपभोक्ताओं को दो सौ रुपये का एकमुश्त राहत दिया गया है. महंगाई की मार से झेल रहे आम लोगों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी मोदी सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये (12 सिलिंडर तक) की सब्सिडी देगी. इससे गरीब माता-बहनों को फायदा होगा. सरकार के इस फैसले से एक साल में करीब 6,100 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होगी.

उर्वरक पर 1.10 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देगी सरकार

इस तरह पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में कमी के चलते केंद्र सरकार के राजस्व पर सालाना लगभग 1,06,100 करोड़ रुपये का असर होगा. दूसरी तरफ, उर्वरक पर 1.10 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला किया गया है. बजट में सरकार ने 1.05 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी उर्वरक पर देने की घोषणा की थी. 1.10 लाख करोड़ रुपये उस 1.05 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त है. यानी उर्वरक पर अब सरकार 2.15 लाख करोड़ रुपये सब्सिडी देगी.

भाजपा हुई हमलावर, राज्य सरकार से वैट में कमी करने की मांग

पेट्रोल डीजल की कीमतों में केन्द्र सरकार के द्वारा कमी करने के साथ ही भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हो गयी है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार बहानेबाजी छोड़ केंद्र की तर्ज पर पेट्रोल और डीजल से वैट घटाए को कम करे. दीपक प्रकाश ने पेट्रोल डीजल की कीमतो में कमी के लिए प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री का आभार  जताया.

मंहगाई कम करने में मिलेगी मदद

दीपक प्रकाश ने कहा कि इससे जनता को बड़ा लाभ होगा. एक तो पेट्रोल डीजल की खरीद में लाभ होगा दूसरी ओर मालभाड़ा कम होने पर महंगाई में भी कमी आएगी. सरकार अपनी हठधर्मिता को छोड़ कर वैट  में कमी लाये, पिछली बार दीपावली के समय भी केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5रुपये और डीजल पर 10 रुपये  का उत्पाद शुल्क घटाया था, लेकिन राज्य सरकार ने एक पैसा भी वैट कम नहीं किया.  उल्टे पेचीदे नियम कानून में उलझाकर राहत देने के नाम पर केवल जनता को धोखा दिया.

बाबूलाल मंराडी ने भी राज्य सरकार पर साधा निशाना


पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी तेल की कीमतों में कमी करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया. उन्होने ने कहा कि केंद्र सरकार गांव,गरीब और किसान को समर्पित सरकार है. जनता की पीड़ा को महसूस करने वाली सरकार है.
उन्होंने कहा कि छः महीनों में दो बार पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है.
कहा कि बीते नवंबर में पेट्रोल पर 5रुपये और आज 9.50 रुपये उत्पाद शुल्क में कमी की गई जबकि डीजल में पिछली बार नवंबर में 10रुपये और आज 7रुपये की कमी की गई. लेकिन राज्य की सरकार संवेदना विहीन सरकार है. जनता की समस्यायों और परेशानियों से राज्य सरकार को कुछ भी लेना देना नहीं है.

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...