इस राज्य में लोगों को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता

मुंबई : महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है.

इसमें पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है,

जिससे आम लोगों को फायदा होगा. यह फैसला महाराष्ट्र की कैबिनेट में लिया गया है.

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बात करें तो एकनाथ शिंदे सरकार ने

पहले ही रेट घटाने का इशारा दे दिया था. इसपर अब कैबिनेट की मीटिंग में मुहर लग गई.

फिलहाल मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये लीटर हैं.

यह अब 106.35 रुपये हो जाएंगे.

इसी तरह डीजल फिलहाल मुंबई में 97.28 रुपये लीटर है. अब यह 94.28 रुपये लीटर मिलेगा.

मोदी सरकार ने डेढ़ महीने पहले की थी कटौती

केंद्र सरकार ने करीब डेढ़ महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी. केंद्र ने पेट्रोल और डीजल से क्रमशः 8 रुपये और 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई थी. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का फैसला किया था. तब महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर क्रमशरू 2.08 रुपये और 1.44 रुपये प्रति लीटर वैट कम कर दिया था. अब फिर से लोगों को राहत दी गई है.

आपातकाल के दौरान जेल गये लोगों को मिलेगी पेंशन

महाराष्ट्र की नई सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. कहा गया है कि साल 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जिन लोगों को जेल में बंद किया गया था, ऐसे लोगों को राज्य में पेंशन दी जाएगी. महाराष्ट्र में ऐसे 3600 लोग मौजूद हैं. डिप्टी सीएम के पिता भी दो साल और दो महीने के लिए उस दौरान जेल में रहे थे.

किसानों के लिए भी ऐलान

किसानों के लिए भी एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है. वह बोले कि जो किसान नियमित तौर पर कर्ज़ का भुगतान करते हैं उन्हें 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया था. इसमें जिन किसानों की पूर्व परिस्थिति में नुकसान भरपाई सरकार ने की थी उन्हें शामिल नहीं किया गया था, अब ऐसे किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा.

बीजेपी संग एकनाथ शिंदे ने बनाई थी सरकार

महाराष्ट्र में इसी महीने नई सरकार बनी है. शिवसेना के करीब 40 विधायकों ने बागी रुख अपनाते हुए बीजेपी संग मिलकर राज्य में सरकार बना ली है. विधायकों के बागी होने के बाद फ्लोर टेस्ट की नौबत आ गई थी, जिस वजह से उद्धव ठाकरे ने सीएम पद इस्तीफा दे दिया था. बाद में बागी और निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी संग मिलकर सरकार बनाई. इसमें एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया गया और देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...