रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसा आदिवासियों को उजाड़ रही सरकार- बाबूलाल

पाकिस्तान जिंदाबाद वालों को क्यों पाल रही हेमन्त सरकार

रांची : रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसा आदिवासियों को उजाड़ रही सरकार- हेमंत सरकार पर

बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बड़ा आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोग झारखंड में लगातार बस रहे हैं. यहां की डेमोग्राफी को बदल रहे हैं.

राज्य को अशांत करने की कोशिश किया जा रहा है.

ये घुसपैठिये लगातार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं.

लेकिन राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है. इन घुसपैठिये को सरकार संरक्षण दे रही है.

संथाल के डेमोग्राफी बदला

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल के डेमोग्राफी को बदल दिया है. आने वाले दिनों में जब परिसीमन होगा तो पॉपुलेशन इतना हो जाएगा कि रिजर्व्ड सीट अनरिजर्व्ड हो जाएगा.

घुसपैठिये रोक रहे सरहुल के जुलूस

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरहुल के जुलूस को भी रोकने का दुस्साहस घुसपैठिये कर रहे हैं. आज प्रदेश की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को ये सरकार संरक्षण दे रही है.

घुसपैठियों के कारण स्थानीय लोग कर रहे पलायन

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि उन इलाकों में एक सर्वे होना चाहिए. संताल परगना में पाकुड़, साहेबगंज में डेमोग्राफी बदली है. घुसपैठियों ने राशन कार्ड से लेकर घर तक बना लिया है. घुसपैठियों के कारण स्थानीय लोग पलायन कर रहे हैं. सर्वे के जरिये इन्हें चिन्हित कर बाहर किया जाना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर संताल, आदिवासियों, पहाड़िया का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा.

जांच रिपोर्ट के बाद भी सरकार नहीं ले रही एक्शन

भाजपा नेता ने कहा कि पिछले दिनों राज्य के कई हिस्सों में दंगा हुआ था, जिसमें से लोहरदगा का मामला प्रमुखता से आय़ा था. पुलिस ने अपनी जांच में इस दंगे के पीछे स्लीपर सेल का हाथ बताया था. पहले भी सरकार की एजेंसी ने जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपी है. पर उस पर एक्शन नहीं लेने से घुसपैठियों का मनोबल बढ़ रहा है. जब कोरोना प्रारंभ हुआ था, उस समय भी उन्होंने आवाज उठायी थी. कुछ बांग्लादेशी पकड़ाये थे. एक मंत्री ने रातों रात बांग्लादेशियों को रातों रात गाड़ियों की व्यवस्था कर संताल में झारखंड बॉर्डर के पास स्थित बंगाल के पास भिजवा दिया था.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img