ट्रक में चावल की भूसी के नीचे दबी 266 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा से पटना लाई जा रही थी शराब

बाढ़ : पटना जिला के सालिमपुर थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर गांव के सामने फोरलेन से पुलिस ने हरियाणा से पटना की ओर जा रही एक ट्रक से भारी मात्रा में लाखों रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही शराब ले जा रहे दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

इस संदर्भ में सालिमपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हैप्पी होटल के समीप फोरलेन से यूपी नम्बर की एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद हुआ है। साथ ही शराब लेकर आ रहे शराब तस्कर सह-चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब तस्कर ट्रक में ऊपर से चावल की भुस्सी और नीचे शराब की पेटी रखे हुए थे। पुलिस ने बताया कि यूपी नम्बर की ट्रक से कुल 266 पेटी में 5216 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। दोनों शराब तस्कर वैशाली जिला निवासी सूर्यमणि कुमार सिंह एवं आलोक कुमार राय को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट : अनिल कुमार

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...