रांची, रोहतास और बनारस में ईडी की एक साथ छापेमारी, प्रेम प्रकाश साहू का नेपाल भागने की खबर

 Ranchi- राजधानी रांची में दो स्थानों पर एक बार फिर से ईडी की ओर से छापेमारी की जा रही है. हरमू स्थित प्रेम प्रकाश आवास शैलोदय आवास 3K /7 में भी छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश नेपाल भाग चुका है. उसका राज्य के बड़े अधिकारियों से प्रगाढ़ संबंध रहा है. सियासी गलियारे में सक्रिय रहकर लाइजनिंग करता है. अधिकारियों के तबादले में भी उसकी भूमिका रहती है.इस बीच पुलिस ने एक व्यक्ति को मुंह छुपाकर लाया है, खबर है कि यह व्यक्ति प्रेम प्रकाश साहू ही है.

इसके साथ ही बिहार के रोहतास और यूपी के बनारस में भी ईडी की छापेमारी की जा रही है. इस सभी छापों को खनन घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें कि ईडी की टीम ने इसके पहले राज्य के खनन सचिव पूजा सिंघल और उनके सीए सुमन कुमार के आवास पर भी छापेमारी कर चुकी है. इसके साथ ही दो दिन पहले राजधानी रांची के कई बिल्डरों के आवास और कार्यलयों पर छापा मारा गया था.

राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश पहले राजधानी के अशोक नगर में रहता था. ईडी की टीम उसके कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है, इन छापों को खनन घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है. इधर ईडी के छापे पर निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा है कि आखिरकार प्रेम प्रकाश के घर पर ईडी की टीम ही पहुंच ही गयी. प्रेम भैया झारखंड के खेल के शातिर खिलाड़ी हैं नेता अधिकारी सब उनके जेब में है.

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...