Advertisment

राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, लालू यादव को एक नजर देखने की मची होड़

Ranchi-राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा- लालू प्रसाद यादव के पटना पहुंचते ही राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग चुका है, कार्यकर्ताओं में लालू यादव को एक नजर देखने की होड़ है. माना जा रहा है कि लालू यादव के पटना पहुंचते ही बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ेगी, कई बड़े सियासी फैसले लिए जा सकते. वैसे मीसा भारती ने पटना एयरपोर्ट पर इशारों ही इशारों में काफी कुछ बयां कर दिया.

आज नहीं तो कल हमारी सरकार बननी तय है-मीसा भारती

मीसा भारती ने कहा कि आज नहीं तो कल हमारी सरकार बननी तय है. बता दें कि एनडीए खेमे आज कल सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बिहार में एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा, हाल के दिनों  में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तेजस्वी यादव से नजदीकियों को एनडीए गठबंधन के लिए खतरा माना जा रहा है.

बिहार में जातीय जनगणना भी एक बड़ा मुद्दा है, जातीय जनगणना के मुद्दे पर राजद,जदयू और  हम का स्टैंड एक जैसा है. खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से राजद के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना सकते हैं. इस बीच राज्यपाल फागू चौहान का प्रधानमंत्री से बंद कमरे में मुलाकात सियासी  गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

रिपोर्ट- शक्ति

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...