अवैध कोयला उत्खनन में चाल धंसने से एक की मौत

बाघमारा (धनबाद) : अवैध कोयला उत्खनन में चाल धंसने से एक की मौत- बाघमारा पुलिस अनुमंडल के

रामकनाली ओपी अंतगर्त बीसीसीएल एरिया चार के अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के

ओपन कास्ट प्रोजेक्ट बुट्टु बाबू बस्ती के पास अवैध कोयला उत्खनन के दौरान गुरुवार को हादसा हो गया.

अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक की मौत हो गई,

वहीं कई के घायल होने की खबर आ रही है.

मरने वाले मजदूर का नाम मनोज कुमार बताया जा रहा है. जो सलानपुर बस्ती का निवासी है.

घटना के बाद मृतक के परिजन शव को लेकर भाग गए. वहीं घायल मजदूरों का इलाज किसी अस्पताल में अवैध कोयला करोबारी करवा रहा है. घटना को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पर घटनास्थल पर कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं. वहीं प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार यह दुखद घटना हुई है.

जिस स्थान पर घटना हुई है, वहां से रामकनाली ओपी की दूरी महज 2 किलोमीटर तथा बाघमारा एसडीपीओ कार्यालय की दूरी महज 3 से 4 किलोमीटर है. बावजूद इसके अवैध खनन दिन के उजाले में हो रहा था. मुख्यमंत्री, डीजीपी ने अवैध माइनिंग को लेकर सख्ती बरतने की बात जरूर कही गई थी. लेकिन इसका असर धनबाद में जरा भी नहीं दिख रहा है.

रिपोर्ट: सूरजदेव मांझी

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...